
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के अधीन जुस्को द्वारा संचालित टेल्को टाउन मेंटेनेंस कार्य के १४ सेवानिवृत्त ए.आर.सी मजदूर को ग्रेच्युटी भुगतान. झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के प्रशंसनीय प्रयास और झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय महासचि सहा झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता शैलेंद्र मैती का कठिन परिश्रम से त्रिपक्षीय वार्ता का अनुपालन करते हुए टाटा मोटर्स ने मजदूरों का ग्रेजुएटी का चेक प्रदान किया। विधायक रामदास सोरेन एवं शैलेंद्र मैथी अपने हाथ से वितरण किए ।चेक मिलने के बाद मजदूरों ने कहा कि यह हमारे लिए संजीवनी बूटी साबित हुआ। मजदूरों ने तहे दिल से उपश्रमआयुक्त राजेश प्रसाद को धन्यवाद दिया।
ग्रेच्युटी का चेक ग्रहण करने वाला सेवानिवृत्त मजदूरों का नाम
साहिबा सोरेन, फुल मुनि मुर्मू, कर्मी माझी, मोहम्मद कासिम, बुधनी दास, विनोद यादव, बुध कुमारी यादव, सुहागी जामको, मनबोध पत्रों, श्यामलिंदू गिरी, हराधन लोहार, बिलासी, लक्ष्मी सोरेन एवं बहमनी टूडू।
कुल ग्रेच्युटी भुगतान राशि चेक के माध्यम से सभी सेवानिवृत्त मजदूरों को दिया गया।
