दुमका :17 दरिंदों ने पांच बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया

27

जमशेदपुर/ दुमका : मानवता का हनन कर हद पार करते हुए 17 दरिंदों ने पांच बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना झारखंड की उपराजधानी दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में घटी।सामिहक दुष्कर्म का यह मामला बुधवार को सामने आया। पुलिस इस मामले में एफआइआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गयी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है

महिला के पति को बंधक बना कर घटना को अंजाम दिया गया

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित महिला अपने पति के साथ मेला से वापस घर आ रही थी। इसी दौरान सभी आरोपियों ने मिलकर रास्ते में उन्हें घेर लिया। दंपति ने भागने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति को बंधक बना कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की हैवानियत को अंजाम दिया गया।अपराधियों के जाने के बाद महिला अपने पति के साथ थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद डीआइजी सुदर्शन मंडल और एसपी अंबर लकड़ा थाना पहुंचे और मामले की जांच की. पीड़ित महिला के अनुसार, वह अपने पति के साथ मंगलवार की रात एक मेले से वापस आ रही थी इसी दौरान यह घटना हुई। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी में जुटी है। महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद उसका बयान लेने की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद,जमशेदपुर की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आयोजित हुई

Wed Dec 9 , 2020
जमशेदपुर : जिला सभागार, जमशेदपुर में माननीय सांसद विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर विधायक जमशेदपुर पूर्वी सरयू राय, विधायक घाटशिला रामदास सोरेन, विधायक पोटका संजीव सरदार, उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी सूरज कुमार, माननीय विधायक बहरागोड़ा/जुगसलाई/जमशेदपुर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर