जमशेदपुर बर्मामाइंस स्थित सुनसुनिया गेट के समक्ष रात 7:30 बजे झगरू बागान रोड नंबर 1 के 20 वर्षीय युवक रितिक सिंह की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गयी। बताया जाता है की युवक साकची से मोबाइल बनवा कर अपने दो पहिया वाहन से झगरू बागान लौट रहा था। रितिक सड़क के बाईं ओर से निकल रहा था की ट्रेलर की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसे कुचल दिया। बाद में आसपास के लोगों ने इससे एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रीति के पिता की कई वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। प्रीति के घर के आसपास के रहने वाले लोगों ने बताया कि वह अपने घर का एकमात्र कमाऊ लड़का था। इस घटना को सुनकर रितिक की मां बेहोश हो रही है और अपने बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रही है। किसी बात को यह नहीं बताया गया है कि रितिक की मौत हो चुकी है।
