जमशेडपुर : झारखंड विकास मोर्चा के युवा विंग मे 2 बार रह चुके जमशेदपुर महानगर जिला प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी रवि सिंह निभा चुके हैं। जिन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर मे अहम जिम्मेदारी मिली।भाजपा युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल और भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव एवं महानगर जिला प्रभारी आशुतोष तिवारी जी के नेतृत्व मे सहमति से जमशेदपुर महानगर भाजयुमो की नई कमिटी का विस्तार हुआ। जिसमे रवि सिंह जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर आईटी सेल प्रभारी का दाईत्व सौपा गया। श्री सिंह जी पूर्ब से ही समाज सेवा व भारत रक्षा मंच पूर्ब जिला महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा चुके हैं साथ ही कई तरह के समाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए है साथ ही श्री सिंह जी को पार्टी के द्वारा नई जिम्मेदारी सौपने के बाद पार्टी के वरिष्ट नेता व भाजपा धनवाद संगठन प्रभारी माननीय श्री अभय सिंह जी ,भाजपा जिला महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव जी, भाजपा जिला महानगर मंत्री पप्पू सिंह जी ,पूर्ब जिला महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार जी एवं भारतीय जनता युवा मोर्च जिला महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी से मुलाक़ात कर धन्यावाद दिया साथ ही सौपी गई जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से पार्टी व समाज के हित मे बेहतर कार्य करने का भरोसा दिला आशीर्वाद प्राप्त किया।
रवि सिंह जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर आईटी सेल प्रभारी का दायित्व सौपा गया
