जमशेदपुर को नि:शुल्क कानूनी सहायता समिति का सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से रामाशंकर सिंह को सचिव मनोनीत किया गया

5

जमशेदपुर : जमशेदपुर को नि:शुल्क कानूनी सहायता समिति का सामान्य सभा की बैठक संपन्न हुई। जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिया गया की संस्था के अध्यक्ष प्रेमचंद्र के प्रस्ताव और केशव तिवारी के समर्थन पर रमाशंकर सिंह को सर्व सहमति से सचिव मनोनित किया गया। सर्वसहमति से राजीव कुमार सिन्हा को संस्था के सलाहकार एवं गौतम गोप को कार्यालय सचिव मनोनित किया गया। सर्वसहमति से मनोज कुमार यादव को कार्यकारिणी समिति का सदस्य मनोनित किया गया। यह निर्णय लिया गया कि संस्था की नियमावली जो अंग्रेजी में लिखित है उसका हिन्दी अनुवाद कर निबंधन विभाग झारखंड सरकार को प्रेषित किया जायेगा।
अंत में संस्था के संस्थापक सदस्य एवं सचिव गिरिजा शंकर जायसवाल के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में प्रेमचंद, एम.ए. अजहर, विरेन्द्र शर्मा, राजीव कुमार सिन्हा, रमाशंकर सिंह, मनोज कुमार यादव, गौतम गोप आदि संस्था के सदस्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आंनद बिहारी दुबे केन्द्रीय छठ पूजा आयोजन समिति के अध्यक्ष बने

Wed Nov 11 , 2020
जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित अमल संघ क्लब के प्रागंण मे जमशेदपुर शहर के विभिन्न राजनीतिक दलों के सम्मानित नेता समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के द्वारा लोक आस्था के महान पर्व छठ पूजा का जमशेदपुर शहर में भव्य और सुरक्षित तरीक़े से आयोजन हेतु विभिन्न छठ घाटो मे साफ सफाई व्यवस्था सुरक्षा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर