आनंद विहार सोसाइटी एवं राधिका नगर क्षेत्र में आज सेनेटाजिंग करवाया गया

221

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के सौजन्य से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन (सम्बद्धता :-नीति आयोग भारत सरकार ) के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डी डी त्रिपाठी ने खड़ंगाझाड़ अवस्थित आनंद विहार सोसाइटी एवं राधिका नगर क्षेत्र में आज कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सेनेटाजिंग का कार्य करवाया।
त्रिपाठी ने बताया कि सोसाइटी क्षेत्र में भी दो केस डिटेक्ट होने के बाद लोगों में भय व्याप्त था।सोसायटी के लोगों ने उनसे सम्पर्क कर सेनेटाइजिंग करवाने की अपील की।उन्होंने तत्काल इस आशय की सूचना टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी सह टाउन एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख वी एन सिंह को दी।
सिंह ने त्रिपाठी के आग्रह पर सेनेटाइजिंग करने वाली गाड़ी भेजकर पूरे क्षेत्र में छिड़काव करवाया ।जिसके बाद लोगों में विश्वास का माहौल देखने को मिला।
सोसाइटी के अध्ययक्ष एस के पांडेय ,प्रवीर विश्वास आदि ने त्रिपाठी एवं टाटा मोटर्स के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया

Sat Aug 22 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टेल्को विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया गया ।” वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ:निर्विध्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा”अर्थात् – जो हाथी जैसे विशालकाय हैं, जिनका तेज सूर्य की किरणों के समान है, वे विघ्न-हारी और मंगलकारी हैं और साथ ही विद्या, युक्ति […]

You May Like

फ़िल्मी खबर