![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2022/12/img-20221208-wa00034833240542114654397-211x300.jpg)
![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2022/12/img-20221208-wa00028092573784085596635-1024x880.jpg)
जमशेदपुर । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 दिसंबर जवन्मदिन मनाने वाली , मानगो निवासी दीपांकर सेनगुप्ता एवं प्रियंका सेनगुप्ता की सुपुत्री सुश्री श्रद्धा सेनगुप्ता ने मानव प्रेम के तहत मानवता का परिचय देते हुए समर्पित किया ।जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम परिसर में वहां रह रहे 50 पीड़ित एवं असहाय लोगों के लिए प्रातः बेला में उत्तम भोजन की व्यवस्था कर अपनी सेवाएं प्रदान की। वहीं निरंतर सुश्री श्रद्धा अपने माता पिता के बताएं आदर्शों पर चलते हुए, धरातल में रह रहे इन जरूरतमंद लोगों के लिए निरंतर अपनी सेवाएं प्रदान करती है। ऐसे मानव दरदी विचार धाराओं के माता पिता एवं सुपुत्री श्रद्धा के सोच, उनके विचारधाराओं को नमन करते हुए, आज के इस विशेष पावन दिन के शुभ अवसर पर ” सुश्री श्रद्धा सेनगुप्ता ” को उन्हें उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए मंगल कामना एवं दीर्घायु कामना हेतु भगवान से प्रार्थना करता है ।