टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया

4

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्यालय में आर के सिंह फैंस क्लब की ओर से फैंस क्लब के महामंत्री श्री अजय सिंह बब्बू की अध्यक्षता में अभिनंदन समारोह रखा गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में टाटा मोटर्स के कर्मचारियों ने जो कि आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी हैं शिरकत किए। क्लब के महामंत्री एवं अध्यक्ष ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह को पुष्पगुच्छ देकर राष्ट्रीय स्तर पर मेटल फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूरे कर्मचारियों की ओर से बधाई एवं शुभकामना दिए। साथ ही साथ क्लब के अन्य सदस्यों ने भी माला पहनाकर अध्यक्ष एवं महामंत्री दोनों का अभिवादन किया। इस अवसर पर महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने आए हुए तमाम क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा टाटा मोटर्स कर्मचारियों का लगातार स्नेह मिलता रहा है। हमे पूरे भारतवर्ष में कोई भी पद मिल जाए लेकिन जब तक अपने घर के कर्मचारी साथियों का प्यार और स्नेह नहीं मिलता है तो अधूरा लगता है। लेकिन आप लोगों ने जिस उत्साह के साथ हमे जो प्यार और स्नेह दिया है। हम दिन और रात और तेज ऊर्जा के साथ कर्मचारी हित में काम करते रहेंगे। हमने भारतवर्ष के सभी ट्रेड युनियन करने वाले साथीयो को हम लोगों द्वारा किए गए बीते वर्षों में कार्य को उल्लेखित कर और लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किये है। आरके सिंह फैंस क्लब लगातार सामाजिक दायित्व को निभाते हुए समाज में भी सार्वजनिक कार्य करती रही है और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उसको हर तरह से ताकत देने का काम किया है। हम क्लब के सभी सदस्यों का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि आप इसी तरह का सामाजिक कार्य करते रहेंगे। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह महोदय ने अपने संबोधन में महामंत्री अजय सिंह जी के माध्यम से और क्लब के तमाम साथियों को लगातार सामाजिक कार्य करने के लिए बधाई दिए और उनके द्वारा दिए जा रहे अभिवादन को सहर्ष स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा आप सब यूनियन के एक अंग के रूप में कार्य कर रहे हैं। हम सभी कर्मचारी हित में जो भी कदम उठाएंगे इसमें आपकी राय एवं सहयोग की अपेक्षा टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन हमेशा करेगी। क्लब के महामंत्री श्री अजय सिंह बब्बू ने बताया की क्लब बीते दिनों रक्तदान शिविर शिक्षा के क्षेत्र में जिनको किताब कॉपी आदि की समस्या हो रही थी उनको सहायता करना बीमार लोगों को दवा की आवश्यकता को पूरा करना वैक्सीन के लिए जागरूकता अभियान चलाना ग्रामीण क्षेत्र में जरूरतमंदों राशन आदि उपलब्ध कराना अब तक का हमारा कार्य रहा है। आगे भी हम लोग आप सब के सहयोग से सामाजिक कार्य करते रहेंगे अंत में धन्यवाद ज्ञापन रामविलास शर्मा जी ने दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित हुए! रवि सिंह, अमित शुक्ला, श्याम किशोर सिंह, संजीत कुमार सिंह, परिमल प्रियदर्शी, मोहम्मद नासिर, चंदन पांडे, राजीव वध्क, आशुतोष सिंह, एबी सिंह एवं अन्य लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजयुमो के बागबेड़ा मंडल का विस्तार किया गया

Thu Sep 2 , 2021
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी एवं बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह जी के स्वीकृति से बागबेड़ा युवा मोर्चा मंडल का विस्तार किया गया है। बागबेड़ा *मंडल अध्यक्ष अंशुल कुमार उपाध्यक्ष अमन तिवारी समरेश सिंह महामंत्री मनोज कुमार सिंह सरत्यम पांडे मंत्री […]

You May Like

फ़िल्मी खबर