परिवार वालों के हाथ पैर बांधकर लाखों रुपए के जेवरात,₹3 लाख नकद और महंगे सामान की डकैती कर हड़कंप मचा दिया

1

जमशेदपुर/धनबाद: चोरों ने मचाया आतंक। ऐसा ही कुज्जू ओपी थाना अंतर्गत सीसीएल कुज्जू महाप्रबंधक कार्यालय के पास रहने वाले व्यवसायी शिवा मेहता के घर में बीती रात हथियारबंद आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने परिवार वालों के हाथ पैर बांधकर लाखों रुपए के जेवरात,₹3 लाख नकद और महंगे सामान की डकैती कर हड़कंप मचा दिया है। पीड़ित ने इस आशय की शिकायत एसपी प्रभात कुमार से की है। उसके बाद मौके पर कुज्जू पुलिस पहुंची और जांच में लग गई है। मामला टेक्निकल सेल को भेज दिया गया है। घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के वक्त शिवा मेहता घर पर नहीं थे। उनकी पत्नी अपनी गाय को बांधने के लिए निकली थी इसी दौरान डकैतों ने उनकी पत्नी और बच्चों को हथियार की नोक पर बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया था। उसके बाद जेवर नगदी और महंगे सामान लेकर चलते बने।
घटना को अंजाम देने के बाद डकैत जब चले गए तो घटना की जानकारी शिवा महतो को मिली। उन्होंने इस बाबत एसपी को सूचित किया।
उसके बाद पत्रकारों को बताया कि लगभग 13 से 14 लाख रुपए के बीच जेवरात 3 लाख नकदी और महंगे सामान लेकर डकैत फरार हो गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोविन्दपुर में डा होमी जहांगीर भाभा जी का जयन्ती समारोह मनाया गया

Sun Oct 31 , 2021
जमशेदपुर :छोटा गोविन्दपुर स्थित मार्गदर्शक केन्द्र द्वारा संचालित डा होमी जहांगीर भाभा पुस्तकालय में भाभा जयंती बहुत मनाई गई।सर्वविदित है की छोटागोविन्दपुर स्थित भाभा पुस्तकालय पिछले 1992 से कार्यरत है। इस पुस्तकालय में शिक्षा ग्रहण कर आज सौकडों विद्यार्थियों ने सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत है। इस कार्यक्रम […]

You May Like

फ़िल्मी खबर