टाटा मोटर्स कर्मी हुए खुश,फिर से शुरू हुई बस सेवा, कुछ क्षेत्रों को छोड़ पूर्व की तरह बी शिप्ट

41

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में उत्पादन की रफ्तार बढ़ने का असर दिखने लगा है। कंपनी प्रबंधन ने मंगलवार (आज)से बी शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी में इन-आउट के समय में बदलाव कर दिया है। आज से बी शिफ्ट के कर्मचारी को दोपहर 2.15 बजे से रात 10.45 बजे तक काम करेंगे। इसके साथ ही बी शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को बस सुविधा और कैंटीन सुविधा भी मिलेगी। कंपनी प्रबंधन ने इस सबंध मेंकर्मचारियों को सर्कुलर जारी कर जानकारी
दी है।
सर्कुलर के मुताबिक बी शिफ्ट में कार्यालय और शाॅप में शाम 4.30 बजे चाय व नाश्ता मिलेगा। वहीं कैंटीन में शाम 6.30 बजे से शाम 7.30 बजे के बीच खाना मिलेगा।

साउथ गेट से मिलेगी इंट्री
कोरोना संकट के बाद साउथ गेट से इंट्री बंद कर दी गई थी। मंगलवार आज से कर्मचारियों को साउथगेट से भी अंदर जाने व बाहर निकलने की सुविधा दिया गया ।

बस सेवा हुई बहाल
टाटा मोटर्स प्रबंधन ने बी शिफ्ट के कर्मचारियों के लिए बस सेवा मंगलवार आज से शुरू कर दी है। शहर के अलग अलग रूटों पर कुल 26 बसे चलाई गई। बस टाटा मोटर्स मेंन गेट ,टेल्काॅन गेट एरिया से कंपनी में प्रवेश की। सूत्रों के मुताबिक आदित्यपुर के लिए 2, मानगो के लिए 6, साकची के लिए 3, बागबेड़ा के लिए 2, बारीडीह के लिए 2, जुगसलाई के लिए 1, सोनारी 1, परसूडीह 3, सुंदरनगर 2, कीताडीह 1, भुइयांडीह 1 और कदमा के लिए 2 बसे चलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स में कितना % बोनस, कितना होंगे स्थाई , सबकी निगाहें

Tue Sep 22 , 2020
जमशेदपुर : बोनस का दौर शुरू होने से पहले कर्मचारी आपस मे चर्चा करने लगते है कि इस बार कितना प्रतिशत बोनस मिलेगा तथा जिन कर्मचारियो के पुत्र या पुत्री बाई सिक्स कर्मी है उनको इस बार बोनस के साथ कितना स्थाई किया जाएगा उनका निगाह रहता है।टाटा मोटर्स के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर