श्री कटासराज महादेव का दर्शन कर पाकिस्तान से लौटा जत्था

जमशेदपुर। श्री शिव शक्ति परिवार के नेतृत्व में 89 भक्तों का जत्था श्री कटासराज महादेव के दर्शन कर आज झारखण्ड एक्सप्रेस से रांची होते हुए टाटानगर पहुंचा। जत्थे में टाटानगर से 30, रांची से 7,मुजफ्फरपुर से 6 और शेष भारत से 46 भक्तों का जत्था वतन वापसी कर अपने अपने गृह स्थान को सकुशल लौट गया।श्री शिव शक्ति परिवार से 30 भक्तों में 21 पुरुष 9 महिलाएं थी। जत्थे को जगह जगह सम्मान व सत्कार किया गया जिसमें देवघर के शशि मिश्र,अमृतसर दुर्गियाना मंदिर के प्रोफेसर डॉ लक्ष्मीकांत चावला,पाकिस्तान के etpb के एडिशनल सचिव राणा सईद,etpb के सचिव फ़राज अब्बास,कैलाश करुणा के अरविन्द सिंह आदि शामिल रहे।
यात्रा के दरम्यान बैधनाथ धाम श्री रुद्राभिषेक,पाक स्थित अमृतकुंड स्नान,श्री कटासराज महादेव पूजन-दर्शन,श्री राम के पुत्र लव महाराज का प्रयान स्थल दर्शन,लाहौर किला,श्री राधा कृष्ण मंदिर दर्शन, स्वर्ण मंदिर दर्शन आदि स्थान शामिल रहे।
इस यात्रा में परिवार के नविन,मृत्युंजय,मोहन, उमेश मण्डल, नितेश, कल्याण, सत्येंद्र, मीना,कंचन, रेणु, रंजन, संजय, कमलेश्वरी मेहता,उर्मिला देवी,उषा झा,नीलम झा,बालेश्वर प्रसाद,अरविन्द सिंह,अतुल,अलका तिवारी,राकेश आदि भक्तगण शामिल रहे। समस्त यात्रा की जानकारी श्री शिव शक्ति परिवार के अध्यक्ष कैलाशी विजय द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आदिबासि कुड़मि समाज निरानन्द महतो के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Thu Dec 29 , 2022
जमशेदपुर। 28 दिसंबर 2022 बुधवार को आदिबासि कुड़मि समाज केंद्रीय समिति के निर्देश पर आकुस गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड समिति के सचिव निरानन्द महतो के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।ब्लॉक डेकोरेशन के माध्यम से कुल 11 डिमांड प्रमुखता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर