भारत में कोविड रोधी टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 105.43 करोड़ के पार पहुंचा

3
  • पिछले 24 घंटों में 56.91 लाख कोविड रोधी टीके लगाए गये
  • स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.19 प्रतिशत है
  • पिछले 24 घंटों में 14,313 नये मामले सामने आए
  • भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,61,555 है
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (1.18 प्रतिशत) पिछले 36 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

नई दिल्ली : पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 56,91,175 खुराकें देने के साथ ही भारत ने 105.43 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,05,43,13,977 के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,05,30,690 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।  आज सवेरे सात बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पूरा ब्यौरा इस प्रकार है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,78,868
दूसरी खुराक 92,06,421
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,71,365
दूसरी खुराक 1,58,88,942
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 41,65,22,627
दूसरी खुराक 13,88,92,149
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 17,42,68,245
दूसरी खुराक 9,52,99,427
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,93,98,998
दूसरी खुराक 6,60,86,935
योग 1,05,43,13,977

पिछले 24 घंटों में 13,543 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,36,41,175 है। परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.19 प्रतिशत है। पिछले लगातार 125 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है। पिछले 24 घंटों में कुल 14,313 नये मामले सामने आये।  सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 1,61,555 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.47 प्रतिशत हैं। जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 11,76,850 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.70 करोड़ से अधिक (60,70,62,619) नमूनों की कोविड जांच की है।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.18 प्रतिशत है, जो पिछले 36 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.22 प्रतिशत है। वह भी पिछले 26 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 61 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने शनिवार को विश्व बचत दिवस मनाया

Sat Oct 30 , 2021
विश्व बचत दिवस जमशेदपुर: :विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने व्यक्तिगत बचत को बढ़ावा देने और उपलब्ध संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर जोर देने के लिए आज शनिवार को विश्व बचत दिवस मनाया गया। मितव्ययिता दिवस यह सुनिश्चित करने के लिए भी मनाया जाता है कि किसी देश की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर