फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले तीन दिन बारिश की संभावना

जमशेदपुर: झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तीन फरवरी को बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश भी होने की संभावना है। जबकि चार व पांच फरवरी को जोरदार बारिश के साथ-साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में इस दौरान लोगों को अलर्ट होने की जरूरत है। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकले। वहीं, तीन दिन तक बारिश होने से शहर में एक बार फिर से ठंड बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है।

छह फरवरी से मौसम होगा साफ

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, छह फरवरी से मौसम साफ होगा। हालांकि, इस दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री का गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को अपने सेहत को लेकर भी अलर्ट होने की जरूरत है। बार-बार मौसम में बदलाव होने से सर्दी-खांसी व बुखार से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कालेज अस्पताल के फिजिशियन डा. बलराम झा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से उसका असर बच्चे व बुजुर्गों पर अधिक देखा जाता है। ऐसे में उन्हें अधिक सावधान होने की जरूरत है।
सर्दी-खांसी को हल्के में नहीं लें।

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डा. साहिर पाल ने कहा कि सर्दी-खांसी व बुखार को हल्के में नहीं लें। अगर, दो से तीन दिन में राहत नहीं मिले तो उसकी जांच कराएं। यह कोरोना के प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं। मरीज में समय पर वायरस की पहचान होने से कोरोना को फैलने से रोका जा सकता है। वहीं, मरीज को भी बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिरसानगर में आदिबासि कुड़मि समाज की एक बैठक हुई

Wed Feb 2 , 2022
जमशेदपुर: बिरसानगर जोन नं० 01 स्थित आकुस बिरसानगर टेल्को नगर कमिटी के अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में आदिबासि कुड़मि समाज की एक बैठक आहुत हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर कमिटी के अध्यक्ष धिरेंद्रनाथ महतो एवं संचालन पूर्वी सिंहभूम जिला सदस्य प्रकाश महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से आगामी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर