अनाथ आश्रम में बच्चों के बीच बाटी खुशियां -ट्रस्ट

4

जमशेदपुर : जमशेदपुर आज 8 अक्टूबर को शोभा सहाय ट्रस्ट द्वारा खडंगाझार अनाथ आश्रम में सेवा भावना से बच्चों के बीच खाद्य समाग्री का वितरण किया गया।
ट्रस्ट की सचिव सोनम श्रीवास्तव ने अपने जन्मदिन पर गरीब बच्चों के बीच चाकलेट, बिस्कुट,फल,बांटी बच्चों के बीच बैलून फुलाओ बैलून उड़ाओ प्रतियोगिता आरम्भ कर इस वैश्विक महामारी में कोरोना से लड़ने और लोगो को जागरूक करने की सलाह दी गई ,सभी बच्चों के बीच शोभा सहाय ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि हर सप्ताह में आकर बच्चों के बीच मेहंदी लगाओप्रतियोगिता,
चित्रकला प्रतियोगिता जैसे आयोजन कर इनके बीच मे भी खोई हुई प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेगी ।
साथ ही जो बच्चे इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेना चाहते है और उन्हें जानकारी नही है उन्हें भी शोभा सहाय ट्रस्ट सिखाने का कार्य कर उन्हें स्वावलम्बी बनाने का कार्य करेगी /
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शोभा सहाय ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील सहाय,समाजसेवी जयप्रकाश राय , अप्पू तिवारी,महासचिव खुशबू कुमारी,अनीता सिंह आदि उपस्थित थे और बच्चों के साथ केक काटकर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में शोभा सहाय ट्रस्ट के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिस में मुख्य रूप से नितेश सहाय, विकेश सहाय,रामलाल सिंह,प्रतिभा देवी,अनमोल अमृता हैप्पी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

'सदाबहार' रामविलास पासवान की 10 बातें, जिन्होंने 6 प्रधानमंत्रियों के साथ किया काम

Fri Oct 9 , 2020
पटना : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। रामविलास पासवान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मिलनसार स्वभाव के पासवान हर सियासी खांचे में फिट बैठ जाते थे। यहीं वजह है […]

You May Like

फ़िल्मी खबर