जिले में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू, एक दिन में 722 की संख्या, सर्वाधिक पीड़ित टेल्को क्षेत्र

जमशेदपुर। जमशेदपुर में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम में कुल 10955 सैंपल की जांच हुई। इसमें 722 नए संक्रमित मिले। इनमें अधिक टेल्को क्षेत्र में 70 लोग हैं। देश का चर्चित एमबीए संस्थान एक्सएलआरआई के 30 छात्र, शहर के विभिन्न अस्पतालों के 10 डॉक्टर और विदेश से आए तीन संक्रमित हैं। इनमें एक व्यक्ति सऊदी अरब और दो यूनाइटेड किंगडम से आए थे। इन लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। दो मरीज की मौत भी हुई है। मृतकों में कदमा निवासी 70 वर्षीय पुरुष और मानगो जवाहर नगर निवासी 65 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों मरीज का टीएमएच में इलाज चल रहा था। दोनों मधुमेह-हृदय सहित अन्य बीमारी से ग्रसित थे। इसके साथ जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 1067 हो गई है। कोरोना की बढञते लहर से जिला प्रशासन चिंतित है। प्रशासन ने घर घर जाकर सीनियर सिटीजन को टीका देने का निर्णय है। इसके साथ साथ बच्चों के लिए टीकाकरण का अभियान जारी रहेगा। स्कूलों में सेंटर बनाया जाहै। इसको लेकर बच्चों में उत्साह भी है। स्कूलों में बच्चों को बुलाकर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को लिटिल फ्लावर स्कूल बच्चों को कतार नें सोशल डिस्टेंसिग के साथ बैठाकर वैक्सीन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मंगल आहुतियों के साथ भाजपाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की, जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में हुआ महामृत्युंजय जाप सह हवन

Fri Jan 7 , 2022
जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समेत आमजन आक्रोशित हैं। इस घटना पर एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी आक्रोश और विरोध प्रकट कर रही है। तो वहीं, दूसरी ओर शुक्रवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में पीएम नरेंद्र मोदी के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर