अशाेक माेदी बने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बने, शिव प्रकाश शर्मा काे 115 वाेट से हराया

285

• 602 मतदाताओ में से 428 ने मतदान किया जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के नया अध्यक्ष हैं। मंगलवार काे बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में हुए चुनाव में अशोक मोदी ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिव प्रकाश शर्मा काे 115 वाेट से हराया। कुल 602 मतदाता में से 428 ने मतदान किया। इसमें से 224 वाेट अकेले अशाेक माेदी काे मिला जाे कुल मत प्रतिशत का करीब 52 प्रतिशत है। वहीं दूसरे स्थान पर शिव प्रकाश शर्मा रहें, जिन्हें 109 वाेट मिला जाे कुल मत प्रतिशत का 25.47 प्रतिशत है। तीसरे व अंतिम पायदान पर साबरमल अग्रवाल रहे अाैर इन्हें 22.20 प्रतिशत के साथ सिर्फ 95 वाेट मिले। जीत की घाेषणा के साथ ही अशाेक के समर्थकाें ने नारेबाजी की अाैर विजयी जुलूस निकाला। मालूम हाे कि इससे पहले भी अशाेक माेदी इस संस्था के महामंत्री थे। पूरी चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव पदाधिकारी मुरलीधर केडिया, उप चुनाव पदाधिकारी संताेष अग्रवाल, चुनाव पर्यवेक्षक बजरंग लाल अग्रवाल व विजय खेमका की देखरेख में हुअा।सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ मतदान, शाम 5.15 बजे अाया परिणाम: चुनाव में मतदान की प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे शुरू हुई, जाे करीब 3 बजे तक चली। परिणाम शाम करीब 5.15 बजे अाया। इसके बाद चुनाव पदाधिकारियाें ने विजय अशाेक माेदी काे सर्टिफिकेट प्रदान किया। मेरा हर समय समाज के लाेगाें के लिए: मोदी जीत के बाद क अशाेक माेदी ने कहा कि यह जीत समाज के लाेगाें काे समर्पित करता हूं। क्याेंकि उनके समर्थन से ही मैं इस चुनाव में एक बड़े अंतर से विजयी हुआ हूं। चुनाव प्रचार के दाैरान मैंने जाे भी वादे किए थे, उसे अब पूरा करने का वक्त है। समाज की ओर से अंग्रेजी माध्यम का एक बेहतर स्कूल बनाना मेरा सपना है। इस दिशा में काम करूंगा। 
चुनाव में भले हार गया लेकिन वादाें काे पूरा करूंगा: शिव प्रकाश शर्माउप विजेता रहे शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि चुनाव ताे एक माध्यम था, अपने लाेगाें के पास जाने का और उनके विश्वास काे जीतने का। भले ही मैं चुनाव नहीं जीत पाया लेकिन मुझे समाज के लाेगाें का बहुत प्यार मिला। समाज के लाेगाें काे विश्वास दिलाता हूं कि चुनाव के दाैरान मैंने जाे वादा किया उसे हर हाल में पूरा करूंगा। 
चुनाव परिणाम एक नजर में कुल मतदाता : 602पुरुष मतदाता: 591महिला मतदाता: 11
मतदान में कुल मतों की संख्या :428अवैध मतों की संख्या : 00मतदान का प्रतिशत : 71.10
प्रत्याशी का नाम : मत मिलेअशोक मोदी – 224शिव प्रकाश शर्मा : 109साबरमल अग्रवाल : 95

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री अकाल तख्त के हेड ग्रंथी ज्ञानी मलकीत सिंह शहर पहुंचे

Wed Dec 23 , 2020
जमशेदपुर: सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी भाई मलकीत सिंह मंगल वार की देर रात को जमशेदपुर पहुंचे। वे अपनी निजी यात्रा में कोलकाता से होते हुए शहर पहुंचे।यहां वे सिख पंथ के महान कवि कवि सर जसवीर सिंह मत्तेवाल के घर परिवार […]

You May Like

फ़िल्मी खबर