जमशेदपुर। विवेक विद्यालय की 32वाँ वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता टेल्को स्थित सुमंत मूलगावकर स्टेडियम में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि, वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप विजेता तथा भारत सरकार द्वारा अनन्या अवार्ड से सम्मानित श्रीमती अरुणा मिश्रा ने समारोह का उद्घाटन किया। विद्यालय के चेयरमैन श्री दीपक कुमार ने बैलून छोड़कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वाइस-चेयरमैन श्री विजय कुमार बट्टू, सचिव श्री अंकुर सिन्हा और कोषाध्यक्ष सुश्री मनप्रीत कौर तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री अवधेश सिंह उपस्थित थे। समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ड्रिल ने उपस्थित अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्णिमा महतो, इंडियन आर्चरी कोच और विनर आफ नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप तथा कोमालिका बारी, वर्ल्ड यूथ आर्चरी चैम्पियनशिप विजेता ने बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।
परिणाम इस प्रकार हैं-
ओवरआल विजेता हाउस – यलो हाउस
ओवरआल उपविजेता हाउस – ग्रीन हाउस
मार्चपास्ट विजेता हाउस – रेड हाउस
अंडर 19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – कार्तिक दास
अंडर 19 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – अंजली कुमारी
अंडर 17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – हिमांशु कुमार सिंह
अंडर 17 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – सुमन कुमारी
अंडर 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – अनुकरण गोस्वामी
अंडर 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – अंकिता सिंह
अंडर 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – नितेश दास
अंडर 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – रितुराज
अंडर 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालक वर्ग – सन्नी कुमार
अंडर 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बालिका वर्ग – महिमा कुमारी
विवेक विद्यालय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरआल विजेता यलो हाउस
