क्रॉस कंट्री दौड़ चयन प्रतियोगिता का आयोजन 23 को, विजेता एथलीट झारखंड क्रास कंट्री में हिस्सा लेंगे

जमशेदपुर ।आज “धातकीडीह” में संध्या 4.00 से पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के ओर से एक “संवाददाता सम्मेलन” का आयोजन किया गया था। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रबिन्द्र नाथ मुर्मू , सहायक सचिव बिरधान मराण्डी, सुप्रभा पांडा तथा कोषाध्यक्ष राजकुमार बानरा, तकनिकी समिति चेयरमैन रंजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। इस सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों ने बताया-आगामी 23 दिसंबर 2022 को प्रात: 7.00 बजे से जयपाल स्टेडियम करनडीह, जमशेदपुर में क्रॉस कंट्री दौड़ चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित एथलिट “झारखंड राज्य क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप” में पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का उम्र वर्ग अनुसार इस प्रकार है- पुरुष वर्ग- 10 कि मी, महिला-10 km, बालक 20 वर्ष-8 km, बालिका 20 वर्ष – 6 km, बालक 18 वर्ष-6 km., बालिका 18 वर्ष- 4 km., बालक 16 वर्ष- 2 km. एवं बालिका 16 वर्ष- 2 km.

24 दिसंबर 2022 को जे आर डी टाटा स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में पूर्वी सिंहभूम जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है जिसमे बालक/ बालिका 14 वर्ष एवं 16 वर्ष उम्र वर्ग का होना है जिसमें निम्नलिखित स्पार्धाएं आयोजित की जाएगी- 16 साल से कम उम्र के बालक/बालिका :- 80 मीटर, 600 मीटर, 1600 मीटर, 80 मीटर हर्डल, हाई जंप (फॉस्बरी फ्लॉप की अनुमति नहीं है), लॉन्ग जंप (केवल 5 मीटर रनवे की अनुमति है), शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हेक्साथलॉन (सिर्फ 6 इवेंट / ट्रायल)।

14 साल से कम उम्र के बालक/बालिका :-
ट्राइथलॉन ग्रुप ‘ए’- 60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप एंड शॉट पुट (स्टैंडिंग थ्रो)
ट्राइथलॉन ग्रुप ‘बी’- 60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और हाई जंप (फॉस्बरी फ्लॉप की अनुमति नहीं है)
ट्राइथलॉन ग्रुप ‘सी’- 60 मीटर, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप और 600 मीटर।
* U 14 के मामले में एक एथलीट ट्रायथलॉन समूह में से किसी एक को चुन सकता है और सभी U-14 एथलीटों के लिए किड्स जेवलिन थ्रो अनिवार्य होगा। Affiliation Fee जमा करने का अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2022 आदिवासी एसोसिएशन न्यू सीतारामडेरा में 10.30 से 3.00 बजे तक होगा. व्यक्तिगत प्.जीकरण शुल्क 100/- रुपए रखा गया है।
सभी ग्रुप विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान किया जाएगा इसके साथ ही सर्वधिक अंक प्राप्त करने वाला टीम को ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल तथा प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा इन्हीं विजेताओं में से आगामी 12 से 14 January 2023 तक पटना में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय अन्तर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायपुर में 10 साल के बच्चे की हत्या

Sun Dec 18 , 2022
जमशेदपुर/रायपुर । रायपुर में फिर दहलाने वाली खबर आ रही है , 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी गई। पिछले दिन 7 दिनों में इस तरह का दूसरा केस है। ताजा मामला आरंग इलाके का है। मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर