
जमशेदपुर :टाटा मोटर्स के चार डिवीजन में यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह का स्वागत किया गया। सबसे पहले सुबह 9:00 बजे ट्रांसमिशन डिविजन में स्वागत किया गया। यहां सभा का संचालन अमित कुमार सिंह ने किया। इसके बाद सुबह 10:00 बजे रियल एक्सेल एवं फ्रंट एक्सल में स्वागत किया गया। यहां सभा का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया। तत्पश्चात ई आर सी डिवीजन में दिन में 1:00 बजे समारोह आयोजित हुआ। यहां सभा का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया और अंत में दोपहर के 2:00 बजे ट्रक डिवीजन में अध्यक्ष महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। यहां सभा का संचालन मोहम्मद अली रजा ने किया। लगभग सभी आम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महामंत्री श्री आर के सिंह जी ने सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। सभी कर्मचारी भाई निष्पक्षता के साथ यूनियन के साथ है और यूनियन के जितने भी कर्मचारी हित के समझौते हुए हैं उन को कायम रखते हुए आने वाले समय में और बेहतर से बेहतर स्कीम ला सके ताकि कर्मचारियों का जीवन सरल एवं सुख में हो सके। इसी विश्वास के साथ यूनियन अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। आप सबका विश्वास हम लोगों को ताकत देता है और प्रबंधन के समक्ष हम लोग हितकारी कार्यक्रमों को लागू कराने के लिए दावा पेश कर पाते हैं। आज मैं जिस कुर्सी पर हूं यह अस्थाई है। इसलिए जब तक इस कुर्सी पर हैं आम कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था कर दें ताकि हम रहे ना रहे उनका जीवन सरल और सुख में हो पाए। अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने अपने विचार को रखते हुए कहा कि आने वाले वर्ष में हम लोगों को वेतन समझौता करना है पिछले वेतन समझौता में जो अच्छे स्कीम लागू हुए हैं। उससे भी कुछ बेहतर और कुछ अच्छा करने सुझाव आप सब कमेटी मेंबर के माध्यम से यूनियन तक पहुंचाने का काम करें हर एक सुझाव को बारीकी से देखा जाएगा और जो भी मजदूर हित में होगा उसे अमलीजामा पहनाने का काम यूनियन करेगी।
