इनरव्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट और जुस्को ने संयुक्त रूप से दोमुहानी नदी की सफाई शुरू की

2

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सदस्यो ने  JUSCO के स्वयंसेवकों के साथ संयुक्त रूप से  आज प्रातःकाल  दोमुहानी में नदी की सफाई के लिए एक अभियान शुरू किया। पुरा नदी तट पर  प्लास्टिक, कपड़े और अन्य कचरे का अंमबार से पटा पड़ा है।  आज के इस शुरुआती अभियान में 10 से 15 बोरे कचरा जो नदी के किनारे और नदी में बिखरा हुआ था, एकत्र किया गया था। यह देखकर दुख होता है कि त्योहारों के दौरान पर्यावरण संरक्षण का ध्यान नहीं रखा जाता है और  कैसे लोग हमारी घरती मां और  प्रकृति को प्रदूषित करते हैं । यह प्रदूषण हमारे जल निकायों को कितने बुरी तरह से  प्रभावित कर रहा  है यह नदी के दयनीय हालत को देखकर समझ में आता है ।
हम सभी  सदस्यो  ने हमारी क्षमता के अनुसार हमने नदी को साफ करने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। आज के इस नदी  सफाई अभियान में कलब की अध्यक्ष निभा मिश्रा,  मंजू मिश्रा, अनिन्दिता बेरा और अनन्ना दत्ता शामिल हुईं । JUSCO से गौरव आनंद जी ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हलुदबनी सीआरपी कैंप के पास कल्याणी यात्री बस और पिकअप वैन में टक्कर 3 यात्री और चालक को गंभीर चोट

Sun Dec 6 , 2020
जमशेदपुर : हलुदबनी सीआरपीएफ कैंप के पास रविवार की दोपहर कल्याणी यात्री बस और पिकप वैन में टक्कर हो गई। घटना में तीन यात्री और चालक को गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में पिंड्राबेड़ा का […]

You May Like

फ़िल्मी खबर