जमशेदपुर : आज सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के तत्वाधान में बिरसानगर टेल्को के द न्यू एरा होटल के सभागार में मॉरिशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमन्त्री सर अनिरुद्ध जग्गनाथ के निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें शहर के भोजपुरी व साहित्य से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की। ज्ञातब्य हो कि अगस्त 2009 के मॉरिशस में विश्व भोजपुरी सम्मेलन का आयोजन उनके (अनिरुद्ध जग्गनाथ) नेतृत्व में हुआ था जिसमें पुरे देश के साथ साथ जमशेदपुर के भी कई भोजपुरिया शामिल हुए थे। वहां उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा था कि ‘अगर हमन के सरकार बनल त आपन माई के भाषा भोजपुरी के राष्ट्रीय भाषा के दर्जा देहब’ अगले चुनाव में वो भारी बहुमत से सत्ता में आये और भोजपुरी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिया। आज मॉरिशस में उनके ही सुपुत्र प्रविन्द जग्गनाथ प्रधानमंत्री है। हमें फक्र है कि भोजपुरी माटी से गिरमिटिया मजदुर बनके गए लोग आज मॉरिशस के गवर्नमेंट बन गए है। शोक संवेदना ब्यक्त करनेवालों में सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया,शशि भूषण मिश्रा, कौशलेश कुमार,बिजेन्द्र कुमार, अनिल गिरी, राजेश पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद समेत अन्य शामिल रहे।
You May Like
-
3 years ago
झारखंड से 5-5 आईएएस व आईपीएस देना लक्ष्य