जमशेदपुर : भाजपा नेता सुबोध झा ने गरीबों के बीच भोजन का पैकेट वितरण किया। 25 दिसंबर 2020 को सुबोध झा जिला भाजपा नेता सह अध्यक्ष बागबेडा महानगर विकास समिति द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर अत्यंत जरूरतमंद एवं पिछड़े जनजातियों के बीच रामनगर बस्ती मैं सैकड़ों खाने की पॉकेट और मिठाई का वितरण किया गया। सुबोध झा ने कहा इस बस्ती में अत्यंत गरीब और पिछड़े वर्ग के लोग हैं समाजसेवियों से आग्रह है यहां के बच्चों के बीच में ऊनी वस्त्र आदि वितरण कर पुण्य का भागी बने। साथ ही जिला प्रशासन से भी आग्रह है कंबल आदि की व्यवस्था जिला प्रशासन इन बस्तियों में कराए। आज के इस वितरण कार्यक्रम में सुबोध झा के साथ भाजपा नेता विनय कुमार राजेश मिश्रा अशोक रजक कल्लू रजक दिलीप कुमार एवं अन्य लोग शामिल थे।