जमशेदपुर:जमशेदपुर के साकची में भरत सिंह फैन क्लब के द्वारा रविवार को 55 कोरोना योद्धाओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन भरत सिंह के द्वारा साकची कार्यालय में किया गया। जहां भरत सिंह फैंस क्लब के मुख्य संरक्षक भरत सिंह ने सफाई कर्मियों कोरोना योद्धाओं को शॉल, फूल, मोमेंटो तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी , अंतर्राष्ट्रीय कोच जे.पी.सिंह , लायंस क्लब के आई.एस.राव, डॉक्टर नकुल चौधरी, डॉक्टर नारायण उरांव मौजूद थे। तथा कार्यक्रम का संचालन आर.वी.एस कॉलेज के सुधीर झा एवं विनीत श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के विषय में बताते हुए भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी ने बताया कि हमारे आज के इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वैसे कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करना था, जो अस्पताल में कार्यरत थे और जिन्होंने उस वक्त में कोरोना संक्रमित लोगों की निस्वार्थ सेवा कि जब कोरोना संक्रमित लोगों का साथ उनके अपनों ने छोड़ दिया था! इसलिए यह समाज सदैव ही इन कोरोना योद्धाओं का आभारी रहेगा! ज्ञात हो कि कोरोना काल मे भरत सिंह फैंस क्लब ने पूरे लॉकडाउन के दौरान गरीबों के बीच भोजन एवं सूखा राशन तथा बच्चों के पसंदीदा चिप्स आदि बांटने का कार्य किया था! आज के इस कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ दिनेशानंद गोस्वामी, जे.पी.सिंह, शक्ति सिंह, शत्रुघन सिंह, आई.एस.राव, नकुल चौधरी, डॉ नारायण उराव, डॉक्टर सुधीर झा, मनोज सोनी, एस.पी.सिंह, पप्पू शर्मा, बाबू भाई, छक्कन चौधरी, संदीप सिंह, राम उदय ठाकुर, विक्की श्रीवास्तव, राम कुमार शर्मा, राजेश सिंह, डॉक्टर जिया, नन्हे भाई, राजन सिंह, मोहम्मद फिरोज आलम, अमन शर्मा, मोंटी अग्रवाल, अजीत, गोपी सिंह, आफताब आलम, संजीव मिश्रा शशिकांत आदि लोग उपस्थित थे।
Next Post
भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल के द्वारा हुडको डैम में वनभोज का आयोजन किया गया
Mon Feb 1 , 2021
You May Like
-
3 years ago
कारगिल दिवस पर कहानी, एक फौजी की जुबानी