जमशेदपुर : छोटा गोविन्दपुर स्थित भोलाबगान में आजसु पार्टी जमशेदपुर प्रखंड की एक बैठक प्रखंड कमिटी के सचिव शम्भु शरण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रत्येक पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संगठन सचिव एवं कम से कम 10 सक्रिय सदस्य होना अतिआवश्क बताया गया। सभी प्रभारियों को विशेषकर अधिकार दिया गया कि कमिटी मजबुत और वफादार बने जो पार्टी के लिए सम्पूर्ण योगदान दें। कार्यक्रम को क्रमबद्ध तरिके से प्रत्येक पंचायत का गठन कर आगामी 2 अक्टूबर को आवश्यंभावी बैठक करना तय है। जिसम़े पंचायत समिति के प्रत्येक सदस्य की उपस्थिति अतिअनिवार्य होगी। सारी कमिटीयां अगले विधानसभा तक सक्रिय रूप से काम करती रहेगी। बैठक में आजसु पार्टी के अनुसूचित जनजाति महसभा के जिला संयोजक महेन्द्र मुर्मू, सोशल मिडिया प्रभारी इन्द्र कुमार सिन्हा, जिला कार्यकारिणी समिति विरेन स्वर्णकार, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रखंड सह सचिव शैलेश सिंह, स्थानीय मुखिया लक्ष्मण मुंडा, अशोक सिंह, लख्खी कांत महतो, सविनय सिंह, वीर बहादुर सिंह, संजय निराला,कार्तिक भुमिज, मोटाई बिरूली, मुंकद्दर शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Next Post
टाटा स्टील के अवकाश प्राप्त अधिकारी प्रभात शर्मा के बेटे कनिष्क को यूपीएससी में 43वां रैंक मिला
Sat Sep 25 , 2021
You May Like
-
4 years ago
रैफ ने मनाया 106 बटालियन का 30वां स्थापना दिवस
-
3 years ago
मास्क और सेनेटेराइज का वितरण किया गया