आजसु पार्टी का पूर्वी जिला के 231 पंचायत में जोरदार पंचायत सम्मेलन सफल

154

जमशेदपुर: महात्मा गाधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के शुअवसर पर आजसु पार्टी द्वारा सम्पूर्ण झारखंड में पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सभी पंचायतों में पंचायत कमिटी का गठन किया गया। इसी कडी में छोटागोविन्दपुर के 6 पंचायत कमिटी का गठन जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह जी ,जिला प्रवक्ता संजय सिंह एवं जमशेदपुर प्रखंड सचिव शम्भु शरण साथ ही शैलेश कुमार और छात्र नेता हेमंत पाठक के नेतृत्व मे पंचायत कमिटी गठित की गई।
इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड के प्रेस प्रवक्ता सुजीत शर्मा ,बीर बहादुर भी उपस्थित रहे।
वहीं बागबेडा के सभी पंचायतों में जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह के देख रेख मे चुनाव सम्पन्न हुआ। गदडा,राहडगोडा, बारीगोडा में पंचायत में सविनय सिंह,रौशन सिंह धर्मवीर, प्रकाश विश्वकर्मा, शैलेन्द्र सिन्हा के देख रेख मे चुनाव सम्मपन्न हुआ। किताडिह ,करणडिह में कृतिवास मंडल के देख रेख में पंचायत कमिटी का गठन किया गया।
पटमदा ,बोडाम में माननीय पूर्व मंत्री राम चन्द्र सहिस के देख रेख में पंचायत सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
घाटशिला राजु कर्मकार, बहडगोडा अशोक बारिक, चकुलिया फनी महतो, डुमरिया डेंडलो महाली, मुसाबनी,बुद्धेश्वर मूर्मू, पोटका- बूलू रानी, गुडाबांधा- श्रवण सिंह सरदार के नेतृत्व में पंचायत कमिटी गठित की गई।
गोविन्दपुर पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया सिंह जी ने कहा की आजसु पार्टी ने आज गांधी जयंती के अवसर पर एक इतिहास रचा है। गांव के अंतिम छोर तक पूर्वी सिंहभूम जिला के कुल 231 पंचायत में हमने संगठन खडा करने का काम किया है ,जिसका सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है। पंचायत चुनाव में पार्टी बडी जीत दर्ज करगी। उन्होने कहा की यह कमिटी 2024 तक संधर्षशील रहेगा और इतिहास रहेगा।
इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगो ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर की जयंती मनाई गई

Sat Oct 2 , 2021
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर की जयंती मनाई गई। यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आर के सिंह के साथ-साथ यूनियन के सभी सदस्य शामिल हुए। आर के सिंह फैंस क्लब के सदस्य एक्टिव मेंबर भी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर