राज्य सरकार की विफलताओं पर भाजपा ने फूंका झारखंड सरकार का पुतला, फेल है यह सरकार

5
आजाद मार्केट टेल्को का श्याम इलेक्ट्रॉनिक

विकास कार्यों से बहुत दूर, ट्रांसफर पोस्टिंग सरकार की प्राथमिकता- गुंजन यादव

जमशेदपुर:झारखंड में यूपीए सरकार के आगमन के पश्चात प्रदेश की जनता भयाक्रांत है। पूरे प्रदेश में पिछले 10 महीनों के दौरान हुए दुष्कर्म व बढ़ते आपराधिक मामले ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। इसके साथ ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने पिछले कई महीनों से राज्य के आंदोलनकारियों की पेंशन को बंद कर दी है। ऐसे कई मामलों में राज्य सरकार की विफलताओं व संवेदनहीनता को केंद्र में रखकर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पैदल मार्च कर पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार विकास कार्यों से काफी दूर है। पिछले 10 महीनों के दौरान राज्य में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं के साथ महिला अत्याचार की घटना चिंताजनक है। पूरे प्रदेश में चिंताजनक और खतरनाक रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था एवं दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में पुलिस के पक्षपाती रवैये से हर झारखंडवासी आहत है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के दौरान लोगों की भूख से मौतें हुई, परंतु झारखंड सरकार चिर निद्रा में सोई रही। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में आंदोलनकारी सिदो-कान्हो के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की निर्मम हत्या कर दी गयी। झारखंड सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बजाय स्वार्थ सिद्धि हेतु ट्रांसफर पोस्टिंग के कार्यों में व्यस्त है। राजनितीक दुर्भावना से ग्रषित होकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। अब तो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘भारत माता की जय’ एवं ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से आपत्ति होने लगी है। गुंजन यादव ने कहा कि तुष्टिकरण और परिवारवाद की पोशक झारखंड मुक्ति मोर्चा को दुमका एवं बेरमो के उपचुनाव में झारखंड की जनता माकूल जवाब देगी।

पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पुष्पा तिर्की, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव राय, मणि मोहन्ती, मंटू चरण दत्ता, सुनील सिंह मुंडा, त्रिदेव चटराज, संजय सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, प्रशांत पोद्दार, बबलू गोप, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, हन्नु जैन, जितेंद्र सिंह, रेणु शर्मा, ज्योति अधिकारी, लक्ष्मी मिर्धा, काजू सांडिल, सुनील बारी, दानियाल दानिश समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गम्हरिया में प्रोवेस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ लोगों ने निकाली आक्रोश रैली

Sun Nov 1 , 2020
जमशेदपुर/ गम्हरिया : प्रबन्धन के शोषण के कारण औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित प्रोवेस इंटरनेशनल प्रा0 लिमिटेड कम्पनी के खुदकुशी करने वाले कर्मचारी एन. जनार्दन राव को न्याय देने की मांग पर मजदूरों द्वारा गम्हरिया में आक्रोश रैली निकली गई। इंटक नेता राजीव पाण्डेय के नेतृत्व में यह रैली गम्हरिया लाल […]

You May Like

फ़िल्मी खबर