सरकार के छठ गाइडलाइन से भाजपा आक्रोशित, पानी में खड़े होकर जताया विरोध

5

सरकार की नीति भेदभावपूर्ण, अब याचना नहीं, घाटों पर छठ होगा: गुंजन यादव

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का भाजपा ने जबरदस्त विरोध किया है। गाइडलाइन जारी होते ही सोशल मीडिया व समाचारपत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर जारी किए निर्देश में संशोधन की मांग की। इसी क्रम में, मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर सांकेतिक रूप से नदी में खड़े होकर विरोध प्रकट किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वर्णरेखा नदी में घुटने भर पानी के बीच खड़े होकर तुग़लकी फरमान वापस लेने की मांग की। नदी में खड़े कार्यकर्ताओं ने हाथोंल में पोस्टर लिए सरकार विरोधी नारे लगाए। इस दौरान ‘हेमंत सरकार होश में आओ’, ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारों से स्वर्णरेखा घाट गुंजायमान रहा। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि छठ पूजा को लेकर दिवाली के दूसरे दिन से ही तैयारियां शुरू हो गई थी। जब महापर्व को लेकर बाजार, दुकानें सज चुकी है ऐसे में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन अमान्य है। झारखंड सरकार लोगों की आस्था एवं भावनाओं को कुचलने का दुस्साहस कर रही है।वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ा हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ जब सत्ता पक्ष के कार्यकर्ता एवं विधायक इस फैसले का विरोध कर रहे हैं तो समझ से परे है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आखिर किनके दबाव में यह निर्णय लिया है। हेमंत सरकार अपनी कार्यशैली के अनुरूप पर्व-त्योहार में भी अपनी जिम्मेदारियों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह फरमान पूरी तरह से तुगलकी और अप्रासंगिक है। सरकार भीड़ नियंत्रित करने और घाट पर लोगों की संख्या व सोशल डिस्टेंसिंग हेतु नियम लागू कर सकती थी, परंतु जलाशय समेत तालाबों व स्थानीय घाटों पर छठ करने पर पाबंदी लगाना सीधे जनआस्था पर कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार निर्देशों में संशोधन नहीं करती है तो अब याचना नहीं होगा, सीधे घाट पर छठ पूजा किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बारी मुर्मू, सुधांश ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पुष्पा तिर्की, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार, धर्मेन्द्र प्रसाद, विनोद राय, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, हन्नु जैन,त्रिदेव चटराज, पवन सिंह, दीपक पाल, संदीप शर्मा बॉबी,बसंजय सिंह, चंचल चक्रवर्ती, अजय सिंह, रॉकी सिंह, लक्ष्मी मिर्धा, लकी राजपूत, रेणु शर्मा,लीना चौधरी, कुमार अभिषेक, शशि यादव, मौंटी अग्रवाल, एस कार्तिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुंदरनगर 106 सीआरपीएफ कैंप में 5 सौ पौधरोपण किया गया

Tue Nov 17 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर सुंदरनगर 106 बटालियन, द्रुत कार्य बल एवं असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस के संयुक्त तत्वाधान में द्रुत कार्य बल के प्रांगण में 5 सौ पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में द्रुत कार्य बल के कमांडिंग ऑफिसर प्रमोद कुमार सिंह द्वारा बहुत ही सराहनीय सहयोग किया गया। उक्त […]

You May Like

फ़िल्मी खबर