झारखंड सरकार के धान खरीद पर रोक लगाने से भाजपा आक्रोशित, खाद्य आपूर्ति मंत्री का पुतला दहन किया

3

जमशेदपुर : झारखंड में धान की खरीददारी शुरू होते ही बंद कर दी गयी है। खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव द्वारा खरीददारी बंद करने के निर्देश जारी करने से एक ओर जहां प्रदेश के किसान मायूस हैं वहीं, मुख्य विपक्षी दल भाजपा इस निर्णय पर आक्रोशित है। शुक्रवार को भाजपा महानगर अन्तर्गत मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव का पुतला दहन फूंका। मानगो खुदीराम बोस चौक पर पुतला दहन के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व जिला महामंत्री राकेश सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा आक्रोश व्यक्त किया। मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव के इस अविवेकपूर्ण निर्णय से प्रदेश के किसान संकट में घिर गए हैं। धान की खरीददारी प्रारंभ होते ही क्रय रोकने के निर्देश बहुत ही निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसान धान की फसल काटने के पश्चात उसे घर तक लाने में पूरी तरह सूखा कर तैयार करता है। ऐसे में मंत्री रामेश्वर उरांव का यह बयान कि “धान अभी गीला है” बहुत ही बेतुका है और वास्तविकता से काफी दूर है। राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार केवल किसानों के हमदर्द बनने का ढोंग करती है, परंतु समय-समय पर उनका असली चेहरा उजागर हो जाता है। राज्य में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान चालू किये गए किसानों के लिए महत्वपूर्ण कृषि आशीर्वाद योजना बंद कर हेमंत सरकार ने लाखों किसानों के साथ विश्वासघात किया। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने झारखंड सरकार के क्रय रोकने के निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड सरकार में मंत्रियों की अपनी डफ़ली, अपना राग है। जिले में धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को पहले ही अपने धान को बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम में बेचने पर मजबूर होना पड़ा और अब क्रय में रोक लगाने से बिचौलिए फिरसे सक्रिय होने लगे हैं। हेमंत सरकार का यह निर्णय किसान विरोधी होने के साथ किसानों के परिश्रम के साथ अन्याय है। ऐसे फैसलों से बिचौलिया बाजार को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महामंत्री राकेश सिंह, राजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद राय, दशरथ चौबे, गंगा प्रसाद साहू, किशन महाराज, कामेश्वरी शर्मा, मनोज सिंह, हरदयाल सिंह, विजय तिवारी, विनोद सिंह, दिलीप सिंह, जटा शंकर पांडेय, अजीत सिंह, छोटन मिश्रा, नीलकमल शेखर, विजय सोय, धर्मेंद्र कुमार, संतोष उपाध्याय, नंदकिशोर सिंह, सुशीला शर्मा, प्रीति सिन्हा, संगीता शर्मा, रितु विश्वकर्मा, प्रताप साहू समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानगो में अलमारी फीट करने आया मिस्त्री डेढ़ लाख का चेन उड़ाया

Sat Dec 5 , 2020
जमशेदपुर : मानगो के आशियाना अंतरा फ्लैट में अलमारी फीट क रने के लिए महिला के घर पर पहुंचा लकड़ी मिस्त्री डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन लेकर चला गया। घटना के बाद सुनियोजित तरीके से मिस्त्री को फिर घर पर बुलाया गया। इसके बाद जैसे ही वह […]

You May Like

फ़िल्मी खबर