जमशेदपुर : आगामी 13 सितंबर को झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी जी के शहर आगमन के मद्देनजर भाजयुमो द्वारा ऐतिहासिक स्वागत हेतु बैठक जिला कार्यालय में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी की अध्यक्षता में शनिवार को संपन्न हुई। अमित अग्रवाल ने कहा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी जी के शहर आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा उनका जोरदार तरीके से स्वागत करेगा। बाबूलाल मरांडी विधायक दल के नेता बनने के बाद प्रथम बार लौह नगरी जमशेदपुर में आ रहे हैं। बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, जिला पधाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बाबूलाल मरांडी का जोरदार स्वागत करने के लिए भाजयुमो की बैठक
