जमशेदपुर में बुधवार को कोरोना संक्रमित ओं की संख्या 140 पहुंची

11

जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम में बुधवार को कोरोला का महा ब्लास्ट हुआ और रिकॉर्ड संख्या में 140 कोरोला वायरस से संक्रमित पाए गए। जिले में यह 1 दिन में पाए जाने का सर्वाधिक संख्या का नया रिकॉर्ड बना डाला,।कुल पाॅजिटिव की संख्या 1707 पहुंच गई है। एक्टिव केस 1047 है। 22 डिस्चार्ज सहित अब तक कुल 655 मरीज ठीक हो चुके हैं। 140 मरीजाें में से 12 की ट्रैवल हिस्ट्री है, जबकि 128 संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुए हैं। संक्रमितों में साकची के एक ही परिवार के 8 लोग हैं। वहीं एमजीएम के एक डाॅक्टर व 11 नर्स समेत 12 लोग संक्रमित मिले हैं। पोटका के 4 व गोलमुरी पुलिस लाइन के 5 पुलिसकर्मी पाॅजिटिव पाए गए हैं। टाटा स्टील से जुड़े डाॅक्टर, नर्स व कर्मचारियों को मिलाकर कुल 30 लोग संक्रमित मिले हैं।
इधर, एक पाॅजिटिव मरीज की मौत
वहीं, बारीडीह निवासी टाटा स्टील के 50 वर्षीय कर्मचारी की बुधवार सुबह साढ़े दस बजे वायरस से मौत हो गई। मृतक 16 जुलाई को ड्यूटी गया था, कार्यस्थल पर उसकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद वो खुद टीएमएच में कोविड जांच कराने पहुंचा था। रिपोर्ट में मरीज पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद से ही वह टीएमएस में भर्ती था। मृतक कर्मचारी को निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ थी। टाटा स्टील में मरने वाले वालों में यह दूसरा कर्मचारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनीफीट सोखी कॉलोनी से अतिक्रमणकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu Jul 30 , 2020
जमशेदपुर : टेल्को पुलिस में मनी फीट सोखी कॉलोनी( लकड़ी टाल) के पास अतिक्रमण कर रहे हैं लोगों को खदेड़ दिया। यह घटना बुधवार शाम की हैं। बताया जाता है कि बुधवार की शाम को काफी संख्या में लोग आए और आसपास के जगह को अपने कब्जे में लेने की […]

You May Like

फ़िल्मी खबर