आदिवासी कुड़मी समाज
ने डीसी में सौंपा ज्ञापन

3

जमशेदपुर : झारखण्ड राज्य में पिछले कई महीनों से पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण का कार्य चल रहा है। इसके तहत वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में भी सर्वे का काम जारी है। इसमें झारखण्ड राज्य के कुड़मि समुदाय जो वर्तमान में अनुसूची I (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) की श्रेणी के अंतर्गत आते हैं, फॉर्म भरने में कई प्रकार की त्रुटियों और गड़बड़ियों का पता चला है जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आदिवासी कुड़मि समाज, पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक मंडली ने यथोचित कदम उठाते हुए उक्त निर्णय लिया की यहाँ भ्रांतिवश या षडयंत्रपूर्वक कहीं-कहीं कुड़मि समुदाय के लिए अनुसूची के स्थान पर अनुसूची के फॉर्म में और क्रम संख्या 173 के स्थान पर क्रम संख्या 176 भरा जा रहा है।
इसी के तहत आज शुक्रवार 25 सितंबर 2020 को इसी मामले को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय में आवेदन देकर उक्त मामले में संज्ञान लेते हुए यथोचित सुधार की अपील की है। मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो काछिमा, केंद्रीय सह सचिव जयराम महतो, केंद्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता सुनील गुलिआर मौजूद रहे। आवेदन देने में जिला संयोजक मंडली के विनय महतो, सुधांशु महतो, किरिटि महतो, प्रकाश महतो, मनोज महतो, साधन महतो, असीत महतो, खिरोदचंद्र महतो, बिक्रम महतो, विश्वनाथ महतो, दीपक महतो, अम्बुज महतो, सुखदेव महतो, खगेन्द्रनाथ महतो, मणिन्द्रनाथ महतो, धनंजय महतो, शम्भु महतो, दीपंकर महतो, गुरुचरण महतो, रुसु महतो, भीमचन्द्र महतो, जयंत महतो, बिसनुपद महतो, संतोष महतो, पंचानन महतो, बिकास महतो, बासुदेव महतो आदि काफी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झायूमो बिरसानगर समिति का गठन -नगर अध्यक्ष जीतू सिंह

Fri Sep 25 , 2020
जमशेदपुर : बिरसानगर संडे मार्केट में झारखंड युवा मोर्चा बिरसानगर समिति का गठन किया गया जिसमें,अध्यक्ष:-अभिषेक कर्मकारसचिव:-अविनाश सुनानीकोषाध्यक्ष:- सनी सिंहउपाध्यक्ष :- आशीष मुखीसह सचिव :- सूरज कर्मकारको मनोनीत किया गया ।मौके पर मयूरभंज जिला संगठन सचिव दुबराज नाग, झारखंड युवा मोर्चा जिला सचिव मिर्जा हसदा, जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन, जिला […]

You May Like

फ़िल्मी खबर