दीपावली आज, लोगों ने मां लक्ष्मी और गणपति की खरीदी मूर्तियां, शाम 6:10 से 8:06 बजे तक पूजा का है शुभ मुहूर्त

64

मधुबनी ‘ जिले भर में आज हर्षोल्लास के साथ दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन लाेग दीप जलाएंगे ताे वहीं, अार्थिक संपन्नता के लिए माता लक्ष्मी अाैर भगवान गणेश की पूजा एक साथ की जाएगी। दीपावली मनाने के पीछे मान्यता यह है कि जब मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम, मां सीता व लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष जंगल में बिताने के बाद अयोध्या लौटे तो उनके अाने की खुशी में अयोध्यावासी ने पूरी अयोध्या में दीप जलाकर राेशन किया अाैर खुशियां मनाई। लेकिन वर्तमान में लोग दीपावली काे सुख-समृद्धि व धन वृद्धि की कामना काे लेकर लेकर मनाते है। आज दीपावली के अवसर पर घर व व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लोग सुख-समृद्धि में वृद्धि को लेकर माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा करेंगे। पंडित संतोषचं्रद प्रभाकर ने बताया कि आज के दिन विशेष मुहूर्त पर पूजा करने पर अधिक लाभ मिलता है। साथ ही उन्होंने बताया कि पूजा के लिए विशेष लग्न व्यापार के लिए सिंह लग्न व पारिवारिक सुख-समृद्धि व लक्ष्मी के वास के लिए उपयुक्त है। वृश्चिक अाैर वृष रूपी स्थिर लग्न में पूजा करना शुभ है। पंडित प्रभाकर ने यह भी बताया कि लक्ष्मी चंचल होती है। इसलिए इनके आने के बाद इसका लोगों को सही उपयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गदड़ा पंचायत में गोट पूजा और भोग ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Thu Nov 4 , 2021
जमशेदपुर:गदड़ा पंचायत में गोट पूजा और भोग ग्रहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ,इसी पूजा के बाद गांव में गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा,काली पूजा एवं अन्य पूजा की जाती है, खेत के नए फसलों को काटकर यह पूजा गांव के सुख समृद्धि और रोग विपत्ति से मुक्ति के लिए की जाती है,इस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर