जमशेदपुर : टाटा मोटर्स अस्पलताल में सर्जरी विभाग की डॉ अरुणिमा वर्मा एसोसिएशन ऑफ़ सर्जन ऑफ़ इंडिया झारखंड की अध्यक्ष बनी हैं। र्वह वर्ष 2020 – 21 के लिए हाल ही में आयोजित सोसाइटी के राज्य सम्मेलन में चुनी गई हैं।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201108-WA0017-2-1024x513.jpg)
वह झारखंड की पहली महिला सर्जन हैं, जो इस प्रतिष्ठित समाज की अध्यक्षा बनी है, एएसआई भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। डॉ अरुणिमा वर्मा ने रांची से एमबीबीएस और दरभंगा से एमएस किया।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201101-WA0002-69-712x1024.jpg)
इसके बाद उन्होंने इंगलैंड में भी काम किया है। उन्होंने इंग्लैंड से एमआरसीएस भी किया है और अमेरिकन सर्जन सोसाइटी (एएफएसआई) की सदस्य है।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201101-WA0004-7-763x1024.jpg)
मिनिमम इनवेसिव लैप्रोस्कोपिक सर्जन में उनका बहुत बड़ा अनुभव है, वो राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिक्षिका हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में 20 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन हैं।