जमशेदपुर : दुमका में रविवार से झारखंड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हो रही है। प्रतियोगिता का उद्धाटन राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण तथा पर्यटन, कला संस्कृति एवं खेलकूद, निबंधन विभाग झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन करेंगे। प्रतियोगिता दुमका के इंडोर स्टेडियम में हो रही है। यह प्रतियोगिता 20 अक्टूबर तक चलेगी। यह जानकारी झारखंड बैडमिंटन संघ के सचिव के प्रभाकर राव ने दी। श्री राव ने बताया कि करीब सौ से अधिक पुरुष और महिला शटलर प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान करीब 150 मैच खेले जाएंगे। सिदो कान्हू इंडोर स्टेडियम मुकाबले होंगे।
You May Like
-
2 years ago
स्वामीजी की प्रतिमा के लिए हुआ भूमि पूजन
-
3 years ago
अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन