पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया जी के साथ जमशेदपुर डीसी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया

139

जमशेदपुर :जिला प्रशासन द्वारा जारी माँ दुर्गा पूजा के गाइड -लाइन में राहत के संबंध में पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा कमिटी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुइंया जी के साथ जमशेदपुर डीसी और एसएसपी को ज्ञापन सौंपा गया ,जिसमे
निम्नलिखित बिंदुओं पर सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन पर पुनः सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए ,जिनमें प्रमुख रूप से:
१. मूर्ति के आकार -प्रकार में छूट।
२. पूजा पंडाल के आकार -प्रकार में राहत।
३. पूजा के दौरान मुख्य प्रसाद-भोग वितरण में छूट अथवा जिस प्रकार करोनाबंदी के दौरान राज्य सरकार ने खिचड़ी का वितरण किया था उस आधार पर जरूरतमंद पूजा पंडालों में प्रशासन द्वारा भोग वितरित किए जाएं।
४. धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा के दौरान ढांकी वाद्य -यंत्र का बजना शुभ माना गया है अतः पूजा के दौरान “ढांकी” बजाने की अनुमति प्रदान किए जाएं।
५. जिला प्रशासन द्वारा पूर्व की भांति जरूरतमंद पूजा पंडालों /समितियों को राहत सामग्री के तौर पर किरासन तेल, भोग हेतु चावल , चीनी का पुनः आवंटन प्रारंभ किया जाए।
६. सभी दुर्गा पूजा पंडालों को रियायती दर पर बिजली उपलब्ध कराया जाए।
७. पूजा के दौरान विधि -व्यवस्था एवं शांति -व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रत्येक पंडाल में आरक्षित बल की तैनाती एवं नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था हो।
७. वर्षा के कारण कुछ पूजा पंडालों के पूजा स्थल के आसपास जलजमाव हो गया है उनके भराई के लिए निःशुल्क छाई उपलब्ध कराया जाए।
८. पूजा के दौरान पंडालों के पास समुचित प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
९. जिन पंडालों के पास ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं या बिगड़े हुए हैं उन्हें फौरन दुरुस्त किया जाए या बदला जाए।
१०. पंडालों के आसपास मुख्य सड़क पर प्रकाश व्यवस्था हो।
११. जिला में पूजा के दौरान जगह -जगह पर सुरक्षा के तौर पर अग्निशमन सेवा उपलब्ध हो।
१२. जर्जर विसर्जन घाटों की मरम्मत एवं नए विसर्जन घाट का निर्माण हो।
१३. मूर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन घाटों पर प्राथमिक चिकित्सा , गोताखोर एवं क्रेन की व्यवस्था हो।
१४. मूर्ति विसर्जन हेतु जरूरतमंद पंडालों पूजा समितियों को वाहन उपलब्ध है कराया जाए।प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष रजनीकांत, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार,समाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह राहरगोडा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेश सामंत ,सचिव ललन यादव , अशोक कुमार एवं विश्राम प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, भूपति सरदार,सोनू श्रीवास्तव, छोटे सरदार सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान बिस्टुपुर , जमशेदपुर (झारखंड) में विश्व कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गयी

Sat Sep 25 , 2021
23 सितंबर 2021 (वृहस्पतिवार) को डॉ श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान बिस्टुपुर , जमशेदपुर (झारखंड) में विश्व कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गयीइस शुभ अवसर पर भारतीय जन महासभा के संरक्षक श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल , राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार एवं डॉ पवन कुमार दत्ता ने विश्व कवि रामधारी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर