जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास द्वारा झारखंडियों के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी के खिलाफ आज गुरुवार को झामुमो खकडीपारा पंचायत समिति के तत्वाधान में पंचायत अध्यक्ष बुधराम के नेतृत्व में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास का पुतला गोविंदपुर फाटक बाबा तिलका माझी चौक में जलाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण सोरेन, प्रखण्ड उपाध्यक्ष जकता सोरेन, भूपति सरदार, जेना जमुदा,संग्राम हेंब्रम, बुधराम हेंब्रम, रामचंद्र सोरेन, सनातन महतो, बबलू मार्डी,दिनेश टुडू,सामुमार्डी , रतन मार्डि,विजय पूर्ती,छनू टुडू, लक्ष्मण बरदा,सौरव हेंब्रम, बिंदा लकड़ा, शुरू पत्रो आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने इसके पूर्व झामुमो रेलवे हॉल्ट कार्यालय से बाबा तिलका माझी चौक तक जुलूस निकाला।रघुवर दास मुर्दाबाद के नारे लगाए।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/10/img-20201022-wa00237861027981646424429-1024x474.jpg)