भाजपाइयो ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात, माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा भारत आने पर जताया हर्ष

5

जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के मन की बात को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में 18वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात को सामूहिक रूप से सुना। भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर एकत्रित होकर संबोधन में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की देवी अन्नपूर्णा की 100 साल से ज्यादा पुरानी प्रतिमा कनाडा से वापस लाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया। पीएम मोदी ने बताया कि माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा काशी के एक मंदिर से चुराकर विदेश ले जाई गई थी जिसे अब वापस लाया जा रहा है। पीएम मोदी ने देश के किसानों को भरोसा देते हुए कहा कि किसान भाई किसी भी भ्रम व अफवाह से बचे। कहा कि कृषि सुधार बिल ने किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं। किसानों के अनेक बंधन खत्म हुए और उन्हें नए अधिकार, नए अवसर भी मिले हैं। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के 551वां प्रकाश पर्व का जिक्र करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम झा ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के जरिये देशवासियों को सदैव प्रेरित किया है। उनके संबोधन से किसान भाइयों के बीच विशेष एजेंडे के तहत किये जा रहे प्रयोग पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गए हैं। देश के किसान नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पहले से अधिक सशक्त और खुशहाल हुए हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेल मंत्री का बड़ा एलान, अब देश के हर रेलवे स्टेशन पर मिलेगी कुल्हड़ चाय

Sun Nov 29 , 2020
जमशेदपुर : रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आज यह बोला कि आगामी वक्त में भारत के हर रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक मुक्त कुल्हड़ में ही चाय मिलेगी. दरअसल, राजस्थान के अलवर में ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढिगावड़ा-बांदीकुई रेलखंड पर विद्युतीकृत रेलमार्ग के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए गोयल ने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर