झारखंड़ व्यवसायी मोर्चा की जमशेदपुर नगर समिति की गठन

8
  • जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय गोलमुरी में दो अक्टूबर को झारखंड व्यवसायी मोर्चा की जमशेदपुर नगर समिति का गठन किया गया। इसमें धनंजय सिंह को अध्यक्ष और प्रतीक सिंह को सचिव बनाया गया है। इस मौके पर मो फुरकान अली, सुरेश राव, अक्षय संतराज, मो इरफान, मो राशीद, मोनू, परवेज, बन्ना, बंटी, जैकी, उजैफ, मो जाकिर, कुलवीर, राजा कुमार, अजीत तिउ, देवर्ज सरकार, दुर्गा राव, एम इस्लाम, हीरा सिंह, जसवीर सिंह, राजमनी कुमार,विजय ने झारखंड व्यवसायिक मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व सांसद सुमन महतो, आंदोलनकारी नेता प्रमोद लाल, महावीर मुर्मू, कमलजीत गिल, नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, कोल्हान छात्र मोर्चा अध्यक्ष अरुण मुर्मू, गोपालजी महतो, जीतू सिंह, पप्पू यादव और कृष्णा कुमार कामत मौजूद थे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक सिंह राजपूत ने की। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

जमशेदपुर नगर कमिटी

धनंजय सिंह अध्यक्ष, प्रतीक सिंह- सचिव, अशोक सिंह और डिंपी सिंह उपाध्यक्ष, प्रीतपाल सिंह और इरफान खान उपाध्यक्ष, सुरेश राव-संगठन सचिव, बब्लू खान – कोषाध्यक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरेंद्र बहादुर सिंह सेवानिवृत्त हुए, घर पर यूनियन ने दी विदाई

Sat Oct 3 , 2020
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कम्पनी केसी टीआर डिवीजन के हरेंद्र बहादुर सिंह जो 15 वर्ष कार्य करने के उपरांत 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए उनके विदाई समारोह उनके ही घर पर जाकर यूनियन के तरफ से किया गया। जिसमें मुख्य रुप से पवन कुमार सिंह, मनोज कुमार सी टी आर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर