न्यूवोको प्रबंधन से इंटक ने स्थानीय लोगो को नौकरी देने की मांग की

39

जमशेदपुर:- जमशेदपुर में इंटक की एक बैठक गोविंदपुर मे हुई जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार और मजदूरों के बीच जाकर उनलोगों की समस्या सुनना और उन समस्याओं का समाधान अपने स्तर से करने जैसे मुद्दों पर निर्णय लिया। इंटक जिला अध्यक्ष अजय ओझा ने कहा कि न्यूवोको विस्टास कॉर्प अपना विस्तारीकरण कर रहा है। कंपनी को यहाँ के प्रभावित लोगों को रोजगार भी उपलब्ध कराना चाहिए क्योंकि प्रभावित क्षेत्र के लोग कंपनी से निकलने वाले प्रदूषण और 24 घँटे भारी वाहनों के आवागमन को झेलते हैं। दुर्घटना के शिकार भी अक्सरहां यही लोग होते हैं। इसलिए इन सभी विषयों पर विचार कर कंपनी प्रबंधक कोई ठोस कदम उठाए अन्यथा जनता को साथ लेकर कंपनी प्रबंधक को घेरा जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से सुभाष उपाध्यक्ष ,राजेश पांडे, राजेंद्र राव, संजय दुबे, अरबिंद प्रसाद, कामेशवर पांडे ,ललन राय, मनोज कुमार, प्रमोद प्रसाद मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सरयू राय की लिखी पुस्तक लम्हो की खता का विमोचन

Tue Jul 28 , 2020
जमशेदपुर/रांची : झारखंड सरकार के पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री तथा वर्तमान में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘मेनहर्ट नियुक्ति घोटाला, ‘‘लम्हों की खता’’ का विमोचन रांची स्थित उनके आवास पर किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि, झारखण्ड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव, अशोक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर