जनसंख्या समाधान फाउंडेशन का प्रतिज्ञा दिवस 3 नवंबर को, गोलमुरी जॉगर्स पार्क में होगा कार्यक्रम, तैयारियां अंतिम चरण में

2

जमशेदपुर: पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन 3 नवंबर को पूरे देश में एक साथ कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेंगे। प्रतिज्ञा दिवस को लेकर जमशेदपुर में भी फाउंडेशन के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को प्रतिज्ञा दिवस की जानकारी देते हुए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण मुरारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सुचिता सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को छोटी दीपावली के दिन जमशेदपुर में गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में सुबह 10 बजे फाउंडेशन के कार्यकर्ता एवं आमजन भारत माता के चित्र को ससम्मान पुष्पमाला से सुसज्जित कर सर्वप्रथम राष्ट्रीय ध्वज को प्रणाम करेंगे और तदुपरांत सामुहिक रूप से प्रतिज्ञा ली जाएगी। जिसमें लोगों को बढ़ती जनसंख्या वृद्धि पर अंकुश लगाने के लिए एकजुट होने को प्रेरित किया जाएगा। प्रेम झा ने बताया कि गोलमुरी जॉगर्स पार्क के अतिरिक्त पोटका, बोड़ाम एवं अन्य स्थानों पर कार्यकर्ता सामूहिक रूप से प्रतिज्ञा लेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता एवं आम नागरिक जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर समर्थन पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजकर देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की जाएगी। कहा कि वर्तमान में देश की सभी समस्याओं जैसे अपराध, गरीबी, साम्प्रदायिक संघर्ष, अतिक्रमण, भ्रष्टाचार, भुखमरी, बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था आदि का सबसे बड़ा कारण अंधाधुंध बढ़ती जनसंख्या ही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में देश की एकता व अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए जल्दी ही अनिवार्य रूप से कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाये जाने की आवश्यकता है। बताया कि प्रतिज्ञा दिवस को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं, फाउंडेशन की मुहिम को शहर के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सभी वरीय प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण पूरी तन्मयता से लगे हैं। उन्होंने शहरवासियों से देशहित में अति महत्वपूर्ण इस मुद्दे पर अपना समर्थन देने और प्रतिज्ञा दिवस कार्यक्रम में आधिक से अधिक भाग लेकर इस मुहिम को बल देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा के साथ मारपीट वाला मामला डीसी आफिस पहुचा,न्याय की गुहार लगाई

Tue Nov 2 , 2021
जमशेदपुर: साकची थाना अंतर्गत ग्रेजुएट कॉलेज में शनिवार को छात्रा के साथ मार पीट पर पीड़ित छात्रा ने डीसी साहब से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित छात्रा को ही पीटने वाली छात्रा उसे फ़ोन पर धमकी दे रही है।लड़ाई का मुख्य कारण यह है इंस्टाग्राम आई डी ।छात्रा ने दूसरे […]

You May Like

फ़िल्मी खबर