पुर्तगाल ने 2 मिनट में दागे दो गोल, घाना की करारी हार; क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गोल कर बनाया अनोखा रिकॉर्ड

  • घाना के खिलाफ पुर्तगाल की जीत का अंतर और अधिक हो सकता था
  • लेकिन मैच के शुरुआती एक घंटे में पुर्तगाल ने निराश किया
  • पुर्तगाल के खिलाड़ियों की फिनिशिंग में भी कमी दिखी

दोहा. दुनिया के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो की अगुआई में पुर्तगाल ने 15 मिनट में दागे 3 गोल की बदौलत फीफा वर्ल्ड कप के ग्रुप H के मैच में गुरुवार को यहां धीमी शुरुआत से उबरते हुए घाना को 3-2 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. फुटबॉल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले रोनाल्डो इसके साथ ही 5 अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए. स्टेडियम 974 में दुनिया की नौवें नंबर की टीम को कप्तान रोनाल्डो ने 65वें मिनट में बढ़त दिलाई, जिसके बाद जाओ फेलिक्स (78वें मिनट) और राफेल लियाओ (80वें मिनट) ने भी पुर्तगाल की ओर से गोल दागे. घाना की ओर से कप्तान आंद्रे आयेव (73वें मिनट) और उस्मान बुखारी (89वें मिनट) ने गोल किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया, एंबोलो ने किया मैच का एकमात्र गोल

Fri Nov 25 , 2022
स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 में विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड की टीम फेवरेट मानी जा रही थी, लेकिन पहले हाफ में कैमरून ने शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि, कोई भी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर