हेमंत सरकार की विफलता और वादाखिलाफी पर भाजपा का उपायुक्त कार्यालय पर शुक्रवार को आक्रोश प्रदर्शन, आक्रोश प्रदर्शन की सभी तैयारी हुई पूरी, शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

आक्रोश प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद जयंत सिन्हा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी व अन्य वरीय नेतागण होंगे शामिल। 

जमशेदपुर। हेमंत सरकार की वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार, अराजकता, तुष्टिकरण, महिला उत्पीड़न, ध्वस्त विधि व्यवस्था और खनिज संपदाओं की खुली लूट जैसे मुद्दे को लेकर भाजपा शुक्रवार को विशाल आक्रोश प्रदर्शन करेगी। आक्रोश प्रदर्शन की सफलता और तैयारियों के निमित्त गुरुवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक ली। साकची स्थित जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने आक्रोश प्रदर्शन की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के दौरान कई आवश्यक चर्चा कर प्रदर्शन को पूर्ण रूप से सफल बनाने की दिशा में विस्तृत वार्ता की गई। शुक्रवार को प्रस्तावित आक्रोश प्रदर्शन को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि हेमंत सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं व आमजनों में आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से साकची नेताजी सुभाष (आम बागान) मैदान में जुटेंगे। जहां से जुलूस की शक्ल में बैनर, पोस्टर, तख्ती के संग उपायुक्त कार्यालय का कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि आक्रोश-प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन हेतु प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू जी एवं प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा मुख्य रूप से शामिल होंगे। 

बैठक में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद निसार, अभिमन्यु सिंह चौहान, पीके करूवा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फिल्म "मेरे प्यार कि शादी है" में नजर आएंगी शहर की विनीता

Sat Nov 26 , 2022
जमशेदपुर । जमशेदपुर की मशहूर फिल्म अभिनेत्री विनीता राय, पिछले दस दिनों से लखनऊ में भोजपुरी फिल्म “मेरे प्यार कि शादी है” की शुटिंग में व्यस्त हैं। छोटागोविंदपुर के रहने वाली विनीता इससे पहले भी कई भोजपुरी फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी है। लखनऊ के खुबसूरत लोकेशन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर