जमशेदपुर : पूर्व- सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर द्वारा आज मुंबई के पूर्व नौसैनिक एवं वरिष्ठ नागरिक मदन शर्मा के ऊपर शिव सैनिक गुण्डों और असामाजिक तत्वों द्वारा किये गए बेरहमी से मारपीट के विरोध में साकची चौक पर एक आक्रोश मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।आक्रोश मार्च साकची चौक से चलकर शहीद चौक होते हुए वापस आया। 50 पूर्व सैनिक और देशभक्त संगठन के लोग शामिल हुए। हाथों में तख्तियां और तिरंगा लिए नारे लगाए जा रहे थे। भारतमाता की जय और पूर्व सैनिक का अपमान नहीं सहेगा के नारे लगाए जा रहे थे। या अवसर पर सामजिक दूरी और मास्क का पूरा ख्याल रखा गया। पूर्व सैनिक सत्येंद्र सिंह कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि शिवसैनिकों के गुंडागर्दी के खिलाफ देश के सभी शहरों में गहरा रोष और आक्रोश है। इसलिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों के अलावे अभुदय राष्ट्रचेतना वौइस् ऑफ ह्यूमैनिटी बागबेड़ा हेल्पिंग हैंड्स क्रीड़ा भारती विद्यार्थी परिषद के देशभक्त सदस्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर बिमल कु ओझा सत्येंद्र सिंह अनिल सिन्हा उमेश सिंह तापस मजूमदार पवन कुमार हरि सिंह महेश सिन्हा राजीव कुमार सुभाष कुमार सतनाम सिंह सागर राय सत्यप्रकाश आर पी सिंह सोनू झा काशीनाथ साह विनेश प्रसाद विनय यादव जितेंद्र सिंह राणा कु सिंह विजय कुमार शशि भूषण सिंह प्रकाश पटेल शैलेश कु सिंह सनजय कु सिंह कमल।कु सिंह योगेश सहित काफी देशभक्त उपस्थित थे।
Next Post
सेवा सप्ताह : जमशेदपुर से सैकड़ो युवाओं ने लिया वर्चुअल सेमिनार में भाग
Mon Sep 14 , 2020
मंगलवार को सभी मंडलों में भाजयुमो द्वारा की जाएगी महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई- राजा जमशेदपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वे जनमोत्स्व को ” ” के रूप में पूरे भारत वर्ष में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा हैं। जिसके तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भी आज से […]
