जमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का एक मामला शनिवार की शाम को आया है। पुलिस ने छापेमारी कर के आरोपी अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
महानंद बस्ती का है आरोपी : घटना के बारे में पुलिस का कहना है कि आरोपी अमन गुप्ता टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती का रहने वाला है। वह पिछले दो माह से नाबालिग के संपर्क में था। इस बीच उसने नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म किया। घटना का विरोध करने पर वह जान से मार देने की धमकी भी देता था।शनिवार को मामला इस कारण से खुल गया क्योंकि नाबालिग की तबियत बिगड़ने के कारण परिवार के लोग उसे जांच के लिये लेकर गए थे। जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने बताया कि वह दो माह की गर्भवती है।इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।