मतदाता सूची में सुधार की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला उपायुक्त किए जाएंगे सम्मानित

103

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में किए जाएंगे पुरस्कृत

जमशेदपुर/रांची: पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला उपायुक्त अरवा राजकमल को आगामी 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी को यह सम्मान मतदाता सूची के सुधार के क्षेत्र में ईआरओ नेट के अनुसार उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रदान किया जाएगा। उक्त निर्णय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी -सह- सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया है तथा इसी विषय पर सिमडेगा जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं मतदाता सूची में सुधार के क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य पदाधिकारी कर्मियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुस्कान का वार्षिक रक्तदान शिविर टेल्को में 5 फरवरी को

Fri Jan 22 , 2021
जमशेदपुर : शहर के सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान का बीते वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक रक्तदान शिविर 5 फरवरी, शुक्रवार को आयोजित किया है। टेल्को रीक्रिएशन क्लब में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा। इस […]

You May Like

फ़िल्मी खबर