मुंबई ग्लोबल में जमशेदपुर की रानी राय ने लहराया परचम, मिला छठा मुंबई ग्लोबल इंडिया मिसेज ग्लैमरस अवार्ड

3

जमशेदपुर :झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत परसुडीह की रहने वाली रानी राय ने छठे मुंबई ग्लोबल में हिस्सा लेकर जमशेदपुर का मान बढ़ाया है। रानी राय ने इसमें शामिल होने का मौका देने के लिए इस शो के प्रोड्यूसर राजकुमार तिवारी के प्रति आभार जताया है। इतना ही नहीं उन्होंने शो के जज और बॉलीवुड के एक्टर पृथ्वी औऱ एक्ट्रेस आरती नागपाल और प्रोड्यूसर-डाइरेक्टर डॉ. अजय सहाय का भी आभार जताया है। मुंबई ग्लोबल में देश के अलग-अलग हिस्सों से आयी 30 युवतियों ने हिस्सा लिया। इसमें शहर की रानी ने अपने बेहतर परफॉर्मेंस से जजों को काफी अट्रैक्ट किया और उसे छठा मुंबई ग्लोबल इंडिया मिसेज ग्लैमरस अवार्ड मिला। रानी ने कहा कि इस शो में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव, सुनील पाल भी शामिल हुए औऱ उसका हौसला बढ़ाया। शो के एंकर अमन वर्मा थे। रानी राय परसुडीह अंतर्गत सुंदरनगर निवासी हैं। विवाहित होने के बावजूद भी उन्हें परिवार से हर संभव सहयोग मिलता है। उनकी स्कूलिंग संत मैरिज हिंदी मीडियम स्कूल से पूर्ण हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गरीब लड़के लड़की की शादी 19 दिसंबर को मयूरभंज मैं करा कर दीघा घूमने के लिए रवाना हुए अध्यक्ष सुबोध झा, ऋतु सिंह

Sun Dec 20 , 2020
जमशेदपुर: गौतम ताती और जयंती पात्रो गरीब लड़के लड़की की शादी 19 दिसंबर को मयूरभंज मैं करा कर दीघा घूमने के लिए रवाना हुए, अध्यक्ष सुबोध झा, ऋतु सिंह । बागबेडा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह‌ भाजपा नेता सुबोध झा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीतू सिंह गरीब लड़के और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर