टिनप्लेट BRS कर्मचारी मंच के नाम से डाँ पवन पाण्डेय के नेतृत्व में यूनियन का गठन

205

जमशेदपुर : साकची मे टिनप्लेट कंपनी के 1999 मे BRS लेने वाले कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए टिनप्लेट BRS कर्मचारी मंच के नाम से डाँ पवन पाण्डेय के नेतृत्व में यूनियन का गठन किया। इस बैठक को सम्बोधित करते हुए पर डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि 1999 मे BRS लेने वाले कर्मचारियों की संख्या लगभग 1025 है।और सभी कर्मचारियों की आर्थिक हालत बहुत ही दयनीय है। यूनियन BRS लेने वक्त कंपनी द्वारा प्रदत्त सुविधाओं और वादों को पूरा कराने के दिशा में सकारात्मक पहल कर वार्ता करेगी।और कोशिश करेगी कि भविष्य में कंपनी द्वारा कर्मचारी नियोजन के वक्त इनके पूत्रों को नियोजन मे वरीयता मिल सके।और यदि इसके लिए जरूरत पडी तो आंदोलन की रूप रेखा भी तैयार किया जायेगा।इस दिशा में पहल करते हुए सबसे पहले यूनियन की मजबूती के लिए यूनियन का रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा।और इस दिशा में आज सर्वसम्मति से यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया।
इस प्रकार गठन हुआ
अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय
महासचिव- श्री गुरूदीप सिंह
उपाध्यक्ष- जीत मोहन पूर्ति, गोविंद मित्रा,ठाकरा मांझी, मंगल सिंह, सतपाल सिंह
सचिव- मित्रों बास्के, शंकर दयाल सिंह, किशोर भूमिज, त्रिलोक सिंह, राजा राम राय
प्रवक्ता- विक्रम मांझी
कोषाध्यक्ष- दुर्गा प्रसाद शाहू
सह सचिव- राजकुमार यादव, कंचन गोपाल विश्वास, दुखी राम मुर्मू
कार्यकारिणी सदस्य- दर्शन सिंह, कश्मीरा सिंह को बनाया गया।

अगली बैठक में कमिटी के कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साकची पुलिस थाना में हैंड्स फ्री सैनिटाइजिंग मशीन लगवाया गया, मास्क का वितरण

Mon Aug 17 , 2020
जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सदस्य सभी पुलिस कर्मी को समाज के लिए अपने जान की बिना परवाह करते हुए सेवा करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद और सलाम करते हैं ।इनर व्हील क्लब की संपादक सुश्रीअनीता बेरा ने साकची पुलिस थाना के साथ समन्वय किया और […]

You May Like

फ़िल्मी खबर