राजधानी एक्स. में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, रेलवे में हड़कंप, TTE के खिलाफ जांच शुरू

5

नई दिल्ली:-  दिल्ली-रांची एक्सप्रेस में एक महिला यात्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला यात्री की शिकायत के मुताबिक, उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को यात्रा टिकट परीक्षक ने अंजाम दिया है। इससे रेलवे महकमे में भी हड़कंप मच गया है। छेड़छाड़ पीड़िता ने ट्वीट कर इसकी जानकारी रेलमंत्री पीयूष गोयल को दी। वहीं, प्राथमिक जांच में सामने आया कि ट्रेन और टीटीई रांची डिविजन के हैं। इसके बाद रांची डिवीजन के डीआरएम ने जांच का आदेश जारी कर दिया है।

आइसक्रीम में नशीली चीज खिला कर की छेड़खानी
पीड़ित महिला का कहना है कि वह दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस के कोच-9 में सफर कर रही थी। इस दौरान टीटीई और पेंंट्री कार वालों ने आइसक्रीम में नशीली चीज खिलाकर उसके साथ छेड़खानी की। होश में आने पर महिला को अपने साथ छेड़छाड़ होने की बात पता चली। इसके बाद महिला ने ट्वीटर पर रेल मंत्री पीयूष गोयल, पीएमओ, रेल इंडिया, रघुवर दास और झारखंड भाजपा को टैग कर घटना की जानकारी दी। पीड़िता छात्रा बताई जा रही है।

नशे में था आरोपित टीटीई
पीड़िता के ट्वीट के मुताबिक, घटना के दौरान आरोपित रेलवे स्टाफ नशे में था। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पैंट्री स्टाफ और टीटीई ने सामूहिक रूप से उससे छेड़छाड़ की कोशिश की। इसके लिए उन्होंने ऐसी आइसक्रीम खिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आइआइआरसीटीसी ईस्ट जोन का कहना है- ‘इस तरह के व्यवहार को लेकर हम महिला से माफी मांगते हैं। महिला की शिकायत के मद्देनजर इस पर कार्रवाई की जा रही है।’

वहीं, डिविजन रेलवे (रांची) का कहना है कि विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार में 31 अक्टूबर से पहले निकलेंगी शिक्षा सेवकों की 3000 भर्तियां

Wed Aug 7 , 2019
बिहार में शिक्षा विभाग ने सभी जिलों को शिक्षा सेवकों के करीब 3000 रिक्त पदों पर 31 अक्टूबर के पहले नियुक्ति करने का निर्देश दिया है। शिक्षा सेवक पहले टोला सेवक व तालीमी मरकज के शिक्षा सेवक कहे जाते थे। नियुक्ति के लिए 22 जुलाई से रिक्तियों का निर्धारण शुरू […]

You May Like

फ़िल्मी खबर