
जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पुर्वी सिंहभूम(जमशेदपुर) की मासिक बैठक रेडक्रास भवन साकची में सम्पन्न हुआ।मीटिंग की अध्यक्षता जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हवलदार रमेश सिंह एवं संचालन जिला मंत्री दिनेश सिंह ने की। आमंत्रित पदाधिकारी के रूप में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंह प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंकज सिंह उपस्थित थे।

मीटिंग में जिन मुद्दों पर चर्चा हुआ वो इस प्रकार है-
1 संगठन विस्तार का अन्य जिलों में विस्तार
2 छठ में फल विक्रय केंद्र हर साल की भाँति लगाने की सहमति
3 छठ में फल विक्रय केंद्र के संयोजक बने प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन एवं मुहम्मद जावेद हुसैन बने सह संयोजक
4 नौसेना दिवस मनाने पर सहमति बनी
5 कोषाध्यक्ष अमित कुमार नौसेना दिवस कार्यक्रम संचालन कराने के लिए संयोजक बने
6 विजय दिवस में विजय दौड़ कराने पर सहमति बनी
7 जय हो टीम से जुड़कर अपना स्वस्थ बेहतर रखने के लिए हरेंदु शर्मा जी ने संगठन सदस्यों से आग्रह किये और योगा व्ययाम के महत्व की चर्चा की
8 संगठन में छः नए सदस्य शामिल हुवे जिनका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनियों से स्वागत किया।जिनमें सार्जेंट सतीश कुमार सिंह हवलदार अशोक प्रसाद बलराम पटसानी हवलदार संतोष शर्मा हवलदार मुकेश सिंह सूबेदार जय राम सिंह
कार्यक्रम में हवलदार राजदेव सिंह प्रमोद कुमार अशोक श्रीवास्तव मनोज ठाकुर हंसराज सिंह अजय कुमार सिंह अनिल राय पंकज सिंह संजीव कुमार आशुतोष सिंह हरेंदु शर्मा तारकेश्वर नाथ राधेश्याम सिंह बलजीत सिंह हीरा लाल रामजीत प्रसाद मिथिलेश सिंह गोविंद राय आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का धन्यबाद ज्ञापन सह सचिव अभय सिंह ने की।
