साहित्यकारों ने पूर्व मजदूर नेता राम मनोहर दुबे का किया सम्मान

3

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित सिंहभूम जिला भोजपुरी साहित्य परिषद के गोलमुरी स्थित कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष अरविंद विद्रोही के द्वारा पूर्व मजदूर नेता राम मनोहर दुबे जी का प्रसिद्ध विद्वान सीतारमण त्रिपाठी डॉ यतिंद्र नाथ मिश्रा एवं एके श्रीवास्तव जैसे सम्मानित अतिथियों के समक्ष पुष्पगुच्छ एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया इस सम्मान समारोह में 1960 से 80 के दशक में हुए मजदूर आंदोलन पर चर्चा की गई कि किस तरह राम मनोहर दुबे जी ने मजदुरो के लिए आंदोलन किए और टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 1983 मे निष्कासित कर दिया था और 36 सालों की लड़ाई के पश्चात हाईकोर्ट ने राम मनोहर दुबे के पक्ष में फैसला सुनाया और कहा कि मजदूर नेता होने के कारण कंपनी प्रबंधन ने इन्हें कंपनी से निकाल दिया था। इनके साथ साथ मजदूर नेताओं के कठिन सफर पर भी प्रकाश डाला गया। अरविंद विद्रोही जी भी अपने समय के मजदूर नेता रहे हैं और उन्होंने भी कंपनी प्रबंधन से काफी लड़ाइयां लड़ी है। इस कार्यक्रम में भोजपुरी साहित्य परिषद के सभी सदस्य एव कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया

Sat Feb 13 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजेश सामंत के नेतृत्व में डीएलसी जमशेदपुर को ज्ञापन सौंपा गया, ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि टिनप्लेट कंपनी में 35 वर्षों से कार्यरत अस्थाई 61 मजदूरों को ठेकेदार एबी कंट्रक्शन के रवि श्रीवास्तव के द्वारा छुट्टी का पैसा नहीं […]

You May Like

फ़िल्मी खबर